Skip to content
  गुरूवार 2 फ़रवरी 2023
Trending
February 2, 2023जियो सिनेमा पर IPL मुफ्त दिखाएगी वायकॉम18February 2, 2023दिसंबर में एफएमसीजी की वृद्धि सुस्तFebruary 2, 2023अदाणी पर विपक्ष की चढ़ाई, मामले की जेपीसी से जांच की मांगFebruary 2, 2023Hindenburg effect: रिजर्व बैंक ने बैंकों से मांगा अदाणी को जनवरी तक के कर्ज का ब्योराFebruary 2, 2023RCAP की दूसरी बार नीलामी कानून का उल्लंघन : एनसीएलटीFebruary 2, 2023Budget 2023 : देसी-विदेशी ब्रोकरेज फर्मों को रास आया आम बजटFebruary 2, 2023Tourist Places : विकसित किए जाने वाले 50 पर्यटन स्थलों के लिए मानदंड जल्द होंगे जारीFebruary 2, 2023कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी से लक्जरी कारों की मांग पर असर नहींFebruary 2, 2023Budget 2023 : भारतीय स्टार्टअप में विदेशी निवेश को लगेगा करारा झटकाFebruary 2, 2023Satyam Scam : राजू बंधुओं को बड़ी राहत, SAT ने सेबी आदेश को निरस्त किया
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप से आया बदलाव
लेख

कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप से आया बदलाव

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—September 19, 2022 10:47 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कृषि क्षेत्र की स्टार्टअप ने आधुनिकतम तकनीक को अपना कर किसानों की आय बढ़ाने के नए तरीके पेश किए हैं। इन स्टार्टअप ने भारतीय कृषि के तकनीक के आधार को ऊंचा करने की चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह दायित्व कुछ समय पहले तक सरकारी विभाग और कृषि शोध एवं प्रसार से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान ही निभा रहे थे लेकिन कृषि स्टार्टअप ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। स्टार्टअप कृषि और कुछ ही अन्य क्षेत्रों में ऐसी उपलब्धि हासिल कर पाई हैं। ज्यादातर कृषि स्टार्टअप ने हाल ही में बाजार में कदम रखा है और उनका कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
कृषि स्टार्टअप ज्यादातर परामर्श और चुनिंदा सेवाएं मुहैया कराती हैं। इन चुनिंदा सेवाओं में कृषि मशीनरी की ‘कस्टम हायरिंग’, ड्रोन सेवाएं, इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिये कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीद व बिक्री, कृषि कार्यों की दक्षता एवं सटीकता बढ़ाने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियां, जल संसाधन प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

ज्यादातर कृषि स्टार्टअप के कारोबार का मॉडल मुख्यतौर पर खेती में हाल में इस्तेमाल हो रही तकनीक और आधुनिकतम तकनीक के बीच की खाई को पाटने पर केंद्रित है। इन स्टार्टअप की पहल से किसानों को मूल्य श्रृंखला में अपने निवेश और श्रम का सबसे अच्छा प्रतिफल मिल पाया है। कई स्टार्टअप खेती से जुड़े अन्य सहयोगी कार्यों में जैसे डेरी, मुर्गी पालन, मछली पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन और ऐसे अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं मुहैया करा रही हैं। इनमें से कुछ स्टार्टअप सार्वजनिक-निजी भागीदारी के मॉडल के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं में साझेदारी करके आधिकारिक रूप से कृषि विकास योजनाओं को बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं।

देश में तकरीबन 70,000 स्टार्टअप हैं। इनमें से केवल पांच फीसदी ही कृषि क्षेत्र में हैं। बाकी स्टार्टअप सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, ई-कॉमर्स और अन्य तकनीक आधारित क्षेत्रों में हैं। खेती-किसानी में स्टार्टअप ने एक दशक पहले ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन महामारी के दौरान साल 2021 बदलाव का दौर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने और किसानों के खुशी-खुशी नई तकनीक अपनाने से इस साल कृषि स्टार्टअप में निवेश तीन गुना बढ़ गया। वर्तमान समय कृषि की स्टार्टअप का व्यापारिक मूल्य तकरीबन 75,000-80,000 करोड़ रुपये है।
इसमें रोचक बात यह है कि अन्य क्षेत्रों की स्टार्टअप की तुलना में कृषि क्षेत्र की स्टार्टअप को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए विज्ञापन या कारोबार बढ़ाने के लिए खर्च नहीं करना पड़ा। यहां तक कि कृषि स्टार्टअप ने अपने ग्राहकों को सेवाओं या सामान के लिए छूट तक नहीं मुहैया कराई। कुछ कृषि स्टार्टअप ‘यूनिकार्न’ बन गई हैं यानी उनका कारोबार 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

ज्यादातर वित्तीय संस्थान पहले कृषि संबंधित उद्योगों में निवेश करने से हिचकिचाते थे। इन संस्थानों की आनाकानी करने का कारण यह था कि खेती में तकनीक का निम्न स्तर, फायदे की कम उम्मीद, खेती में अधिक जोखिम आदि थे। लेकिन वित्तीय संस्थानों ने अब अपनी बंदिशें तोड़कर कृषि स्टार्टअप को ऋण मुहैया कराना शुरू कर दिया था। इन संस्थानों का खेती के प्रति नजरिया बदल गया। खेती में देश की जरूरत से अधिक उत्पादन होने के कारण कई जिंसों का निर्यात होना शुरू हो गया। इन जिंसों में रोजमर्रा के खाने के अनाज, कच्चे व प्रसंस्कृत फल और सब्जियां, दूध, मांस और मत्स्य उत्पाद हैं। 
भारतीय रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को कृषि स्टार्टअप को 50 करोड़ रुपये तक का ऋण प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराने का स्वागत योग्य आदेश जारी किया था। इससे इन उद्यमों के लिए कोष की उपलब्धता बढ़ी। कृषि स्टार्टअप के निवेशकों में नामचीन वेंचर कैपिटल फंड, डेट फंड और ऐंजल निवेशक शामिल हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि नई तकनीक को हाथोहाथ अपनाने वाले युवा और उत्साही उद्यमी इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हुए। इससे कृषि स्टार्टअप की संख्या में बढ़ोतरी हुई और इनसे कृषि व ग्रामीण विकास में मदद मिली।

संयोगवश सरकार ने कृषि स्टार्टअप का महत्त्व समझा। सरकार ने इन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण, वित्तीय पहलें और मांगने पर अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराईं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार कृषि-तकनीक स्टार्टअप के लिए कोष की स्थापना करेगी। इन स्टार्टअप को मदद देने और खेती में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से अधिक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। कृषि उत्पाद मूल्य श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए एक और विशेष कोष बनाया जाएगा।
सीतारमण ने उम्मीद जताई थी कि कृषि आधारित स्टार्टअप से किसान उत्पादक संघों (एफपीओ) को मदद मिलेगी और इन संघों को जरूरी तकनीकी मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया था कि फसल का आकलन, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों के छिड़काव और फसलों पर पोषक तत्त्वों के छिड़काव के लिए ‘किसान ड्रोन’ का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार की इन पहलों से यह स्पष्ट हो गया था कि सरकार कृषि आधारित स्टार्टअप  की मदद से कृषि क्षेत्र का विकास करेगी। इन स्टार्टअप का विकास इस तरह किया जाएगा कि वे खेती के विकास में अहम भूमिका निभा सकें।

दुर्भाग्य से कृषि स्टार्टअप और खेती व ग्रामीण क्षेत्र में उनका योगदान लिए जाने को लेकर सभी राज्यों में एक जैसा जोश नहीं है। राज्यों में कृषि स्टार्टअप को लेकर नीतियां भी अलग-अलग हैं। इससे देश में इन उद्यमों का एकसमान विकास नहीं हो पाया है।
आमतौर पर कृषि स्टार्टअप  हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ज्यादा सफल हुई हैं। लिहाजा अन्य राज्यों की सरकारों के लिए समय आ गया है कि वे खेती में विविधता के लिए कृषि स्टार्टअप को कार्य करने की बेहतरीन सुविधा मुहैया कराएं। कृषि स्टार्टअप के ज्ञान और तकनीक आधारित विकास की मदद ली जा सके। कृषि स्टार्टअप को भी बड़े पैमाने पर सेवा-प्रदाता से लेकर मूल्य वर्धित कृषि उत्पादों के उत्पादकों और विपणनकर्ताओं तक विविधता लाने की जरूरत है। यह उनके लिए और किसानों तथा उपभोक्ताओं के वास्ते भी फायदेमंद होगा।

 

कृ​षिस्टार्टअप
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

बचत नहीं निवेश

February 1, 2023 11:48 PM IST0
आज का अखबार

महत्त्वाकांक्षी, नवाचार केंद्रित और जनोन्मुखी है बजट

February 1, 2023 11:47 PM IST0
आज का अखबार

सीमा शुल्क को तार्किक बनाने का प्रयास

February 1, 2023 11:46 PM IST0
आज का अखबार

मौजूदा परिस्थितियों में सराहनीय प्रयास

February 1, 2023 11:44 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


जियो सिनेमा पर IPL मुफ्त दिखाएगी वायकॉम18

February 2, 2023 11:14 PM IST

दिसंबर में एफएमसीजी की वृद्धि सुस्त

February 2, 2023 11:11 PM IST

अदाणी पर विपक्ष की चढ़ाई, मामले की जेपीसी से जांच की मांग

February 2, 2023 11:07 PM IST

Hindenburg effect: रिजर्व बैंक ने बैंकों से मांगा अदाणी को जनवरी तक के कर्ज का ब्योरा

February 2, 2023 10:48 PM IST

RCAP की दूसरी बार नीलामी कानून का उल्लंघन : एनसीएलटी

February 2, 2023 10:25 PM IST

Latest News


  • जियो सिनेमा पर IPL मुफ्त दिखाएगी वायकॉम18
    by विवेट सुजन पिंटो
    February 2, 2023
  • दिसंबर में एफएमसीजी की वृद्धि सुस्त
    by शार्लीन डिसूजा
    February 2, 2023
  • अदाणी पर विपक्ष की चढ़ाई, मामले की जेपीसी से जांच की मांग
    by आदिति फडणीस
    February 2, 2023
  • Hindenburg effect: रिजर्व बैंक ने बैंकों से मांगा अदाणी को जनवरी तक के कर्ज का ब्योरा
    by मनोजित साहा
    February 2, 2023
  • RCAP की दूसरी बार नीलामी कानून का उल्लंघन : एनसीएलटी
    by देव चटर्जी
    February 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59932.24 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59932
2240.38%
निफ्टी59932
2240%
सीएनएक्स 50014839
-80.06%
रुपया-डॉलर81.69
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Welspun India70.058.69
Clean Science1481.407.64
Bombay Burmah941.857.31
KNR Construct.256.606.45
KPIT Technologi.787.506.11
Cera Sanitary.5657.556.09
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Welspun India70.008.78
Clean Science1481.907.66
Bombay Burmah942.757.48
KNR Construct.257.006.62
KPIT Technologi.787.506.05
Rajesh Exports898.355.88
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us