facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Post Office की इन बचत योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा फायदा, इंटरेस्ट रेट में हुआ इजाफा

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 9:20 AM IST
These five banks are giving up to 7% interest rate on savings account, see list

अगर बचत या इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ये स्कीम्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस कई प्रकार की छोटी बचत योजनाएं चलाता है जिसमें आपको सुरक्षा के साथ-साथ टैक्स में कटौती का भी लाभ मिलता है।

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों पर केंद्र सरकार ने इंटरेस्ट रेट भी बढ़ा दिया है। बता दें कि सरकार ने कई बचत योजनाएं जैसे– मासिक आय बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, टाइम डिपॉजिट स्कीम, सुकन्या समृद्धि खाता और किसान विकास पत्र पर अप्रैल से जून तिमाही के लिए इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। लेकिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के लिए अभी इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानें कितनी बढ़ी है ब्याज

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर वित्त मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2023 से शुरू हुई तीमाही के लिए ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया था।

बता दें कि केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर इंटरेस्ट रेट में 0.7 बीपीएस की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है । वहीं, सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SCSS) के लिए सरकार ने इंटरेस्ट रेट को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा, किसान विकास पत्र योजना का इंटरेस्ट रेट अब 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी हो गया है ।

सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से शुरू हुई तीमाही में पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट को 7.1% से बढ़ाकर 7.4% का कर दिया है। वहीं, नेशनल सेविंग स्कीम का इंटरेस्ट रेट अब 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.7 फीसदी कर दिया गया है।

जो लोग सुकन्या समृद्धि स्कीम खरीदेंगे उन्हें इस पर अब इंटरेस्ट रेट 7.6 फीसदी की बजाय 8 फीसदी मिलेगा ।

इन योजनाओं के अलावा सरकार ने पिछली तिमाही में एक, दो, तीन और पांच साल की अवधि की पोस्ट ऑफिस FD (fixed deposit) पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट को 6.6 फीसदी, 6.8 फीसदी, 6.9 फीसदी और 7.0 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत, 6.9 प्रतिशत, 7.0 और 7.5 का कर दिया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement