facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरूकमोडिटी मार्केट में विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी एंट्री! SEBI ने गैर-कृषि डेरिवेटिव्स के लिए जारी किया नया प्रस्तावजुलाई में 15% घटा इक्विटी फंड निवेश, पर स्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में बना ऑल-टाइम रिकॉर्ड₹25.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर हैं अंबानी, बिड़ला परिवार दूसरे स्थान पर

New Year’s Resolution 2024: नए साल से अपनी इन आदतों में करें बदलाव, कभी नहीं होगी पैसों की परेशानी!

Advertisement

आज हम आपको कुछ ऐसे ही Financial resolutions की टिप्स दे रहे हैं, जो आपको पैसा बचाने के साथ भविष्य में किसी भी मुसीबत या बड़े खर्चे के लिए तैयार रखेगा।

Last Updated- December 31, 2023 | 5:53 PM IST
New Year 2024

New Year’s Resolution 2024: नए साल में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। साल की शुरुआत के साथ हम सब कुछ न कुछ योजनाएं बनाते है और उन पर काम करने की कोशिश करते हैं। कोई नए साल से रोजाना जिम जाने का लक्ष्य रखता है तो कोई अपनी आदतों में बदलाव का संकल्प लेता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही Financial resolutions की टिप्स दे रहे हैं, जो आपको पैसा बचाने के साथ भविष्य में किसी भी मुसीबत या बड़े खर्चे के लिए तैयार रखेगा।

1.फालतू खर्चों से तोड़े नाता

फाइनेंशियल रूप से मजबूत रहने के लिए फालतू खर्चों को गुड बाय कहना सबसे पहला कदम है। हम अपने फालतू खर्चों पर लगाम लगा कर न केवल अपने पैसे बचा सकते है बल्कि इन्हें बेहतर जगह पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह का खर्च करने से पहले दो बार जरूर सोच लें कि यह जरुरी है या नहीं। साथ ही अपने महीने में खर्च होने वाले बजट पर भी ध्यान देने की आदत डाल लें।

2. बचत को बनायें अपना Best Friend Forever

अनाब-शनाब खर्चों पर लगाम लगाने के साथ सेविंग्स की आदत डालना भी उतना ही जरूरी है। अपने मंथली बजट को तैयार करने के बाद आपको हर महीने अपनी कमाई का एक हिस्सा सुरक्षित रख लेना चाहिए। अगर अभी तक ऐसा नहीं करते आए हैं, तो 2023 से अपने लिए आवश्यकता अनुसार बचत की अवधि तय करके बचत प्लान कर लें। यह आदत आपको भविष्य के किसी भी मुसीबत या बड़े खर्चे के लिए तैयार रखेगा।

3. अनचाहे इंस्टॉलमेंट से बनाएं दूरी

क्रेडिट कार्ड या आसानी से किश्तों पर सामान मिलने वाले जमाने में हमें अनचाही इंस्टॉलमेंट से दूरी बनानी चाहिए। हम अक्सर बाजार जाते हुए आसान किश्तों पर मिल रहे सामान का घर ले आते है और उसे एक या दो महीने बाद शायद ही उसे इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, उसकी किश्तें हमें न चाहते हुए फिर भरनी पड़ती है। इसलिए सावधानी हमेशा अफसोस करने से बेहतर होती है।

4. सही जगह पर करें इन्वेस्टमेंट

निवेश करना सेविंग्स का सबसे अच्छा तरीका भी माना जाता है। इसलिए हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कहां निवेश करना चाहिए और कहां नहीं। बाजार में आज सेविंग्स के कई तरह प्लान मौजूद है। अगर आप अपना पैसा लगाने से पहले हर तरह से जांच परख कर ले तो यह आपको सेविंग्स के साथ अच्छा रिटर्न भी दे सकता है। साथ ही हमें लुभावने प्लान देने वाली फर्जी कंपनियों के जाल से बचना चाहिए।

5. अपनी सैलरी या इनकम में 50:20:30 का नियम अपनाएं

इस नियम के अनुसार, आपको अपनी टैक्स के बाद वाली आय का 50 फीसदी तक उन जरूरतों पर खर्च करना चाहिए जो आपके पास होनी चाहिए या जरुरी है। बाकी बची आय में से 20 फीसदी को बचत और ऋण चुकौती में बांटना चाहिए जबकि 30 फीसदी का इस्तेमाल आप जिस भी तरह से चाहे उस तरह से कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement