facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप ने खत्म किया ईरान से समझौता! 6% उछला कच्चा तेल, 1,758 अंक टूटा सेंसेक्स, सोना भी फिसलाEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक

UAN से जुड़े हैं कई PF खाते? घर बैठे करें मर्ज, जानिए पूरा प्रोसेस

Advertisement

अगर आप नौकरी बदल चुके हैं और अपने पुराने पीएफ अकाउंट को नए से मर्ज करना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव हो।

Last Updated- June 08, 2025 | 12:39 PM IST
EPFO
Representative Image

अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं, तो आपका PF (प्रॉविडेंट फंड) अकाउंट जरूर होगा। EPFO हर कर्मचारी को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जारी करता है, जो 12 अंकों का होता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि एक UAN का मतलब एक PF अकाउंट होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।

नौकरी बदलने पर बन जाता है नया PF अकाउंट

जब आप नौकरी बदलते हैं और नई कंपनी को पुराना UAN नंबर देते हैं, तो उसी UAN के तहत नया PF अकाउंट खुल जाता है। इस तरह आपके एक ही UAN से कई PF अकाउंट जुड़ जाते हैं। अगर ये अकाउंट मर्ज नहीं किए जाते, तो पुरानी कंपनियों का जमा पैसा अलग-अलग खातों में पड़ा रह जाता है और उसे निकालना मुश्किल हो जाता है।

इसलिए, अगर आपने नौकरी बदली है तो सबसे पहले अपने पुराने PF अकाउंट को नए अकाउंट में मर्ज करवा लें।

यह भी पढ़ें…3-6 महीने में मुनाफा बनाएगा ये NBFC Stock! ब्रोकरेज ने कहा- ₹10,225 तक जाएगा भाव

कैसे पता करें आपके UAN से कितने PF अकाउंट जुड़े हैं?

  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं – https://www.epfindia.gov.in
  • UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
  • ‘पासबुक’ विकल्प पर क्लिक करें
  • ‘Member ID’ में जाकर देखिए – आपके सभी PF अकाउंट्स यहां दिखेंगे

ऑनलाइन कैसे मर्ज करें PF अकाउंट?

  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं
  • ‘Services’ टैब में जाकर One Employee One EPF Account पर क्लिक करें
  • खुलने वाले फॉर्म में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, UAN और वर्तमान PF खाता (Member ID) भरें
  • आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे सबमिट करें
  • फिर पुराने PF अकाउंट की डिटेल दिखेगी
  • PF अकाउंट नंबर भरकर सबमिट करें
  • आपकी मर्जिंग रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाएगी, वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट अपने-आप मर्ज हो जाएगा

ऑफलाइन प्रोसेस क्या है?

  • EPFO की वेबसाइट से फॉर्म 13 डाउनलोड करें
  • उसे भरकर वर्तमान कंपनी में जमा करें
  • करंट एम्प्लॉयर इसे अप्रूव करेगा
  • फिर EPFO आपके पुराने PF अकाउंट को नए अकाउंट में मर्ज कर देगा
  • बाद में EPFO पोर्टल पर जाकर मर्जिंग का स्टेटस भी चेक किया जा सकता है

जरूरी शर्त – UAN एक्टिव हो

PF अकाउंट मर्ज करने के लिए UAN नंबर एक्टिव होना जरूरी है। अगर UAN पता नहीं है, तो EPFO वेबसाइट पर जाएं:

  • ‘Important Links’ में Know Your UAN पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, OTP से वेरिफाई करें
  • फिर नाम, जन्मतिथि, आधार/पैन/मेंबर ID की जानकारी दें
  • ‘Show My UAN Number’ पर क्लिक करें, UAN आपके सामने होगा

*नोट: मर्जिंग के बाद आपका पूरा PF बैलेंस वर्तमान एम्प्लॉयर के PF अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा और पैसे निकालना आसान हो जाएगा।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement