facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

दोस्त या परिवार के साथ क्रेडिट कार्ड शेयर करना पड़ सकता है भारी, जानें कैसे!

दोस्त या परिवार के साथ क्रेडिट कार्ड शेयर करना आसान लग सकता है, लेकिन इससे क्रेडिट स्कोर और वित्तीय जिम्मेदारियों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Last Updated- December 06, 2025 | 11:46 AM IST
Credit Card tips
Representative Image

Credit Card Tips: कभी-कभी हम अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को क्रेडिट कार्ड शेयर करने में कोई बुराई नहीं समझते। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह छोटी सुविधा बड़ी वित्तीय समस्याओं का कारण बन सकती है। यह न सिर्फ धोखाधड़ी के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान पहुंचा सकता है और लंबे समय तक आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकता है।

आप पर पूरा कानूनी जिम्मा होगा

Zaggle के चीफ बिजनेस ऑफिसर सौरभ पुरी के अनुसार, अगर कार्डधारक जानबूझकर अपना कार्ड पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर करता है, तो बैंक इसे “अनुमोदित ट्रांजैक्शन” मानता है। इसका मतलब है कि कार्डधारक खुद ही सभी खर्च, ब्याज और पेनल्टी के लिए जिम्मेदार होगा, चाहे कोई और कार्ड का गलत इस्तेमाल करे।

पुरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई को कार्ड दे दिया था। भाई ने कुछ हफ्तों में 1.8 लाख रुपये खर्च कर दिए। उन्होंने कहा, “चूंकि कार्डधारक ने कार्ड शेयर किया था, बैंक ने चार्जबैक अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके कारण ग्राहक की क्रेडिट लिमिट घट गई और क्रेडिट स्कोर 70 से अधिक अंक गिर गया।”

दूसरे का खर्च भी आपके स्कोर पर असर डाल सकता है

अगर कोई और कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा खर्च या लेट पेमेंट के लिए करता है, तो यह आपके क्रेडिट रिपोर्ट में रिकॉर्ड हो जाता है। पुरी बताते हैं:

  • कार्ड का हाई यूटिलाइजेशन 20-40 अंक तक स्कोर घटा सकता है।

  • सिर्फ 30 दिन की देर से भुगतान 60-100 अंक तक गिरा सकता है।

  • लगातार देर से भुगतान स्कोर को 6-12 महीने तक प्रभावित कर सकता है।

इसका असर न केवल भविष्य में लोन लेने की क्षमता पर पड़ता है, बल्कि घर या बिजनेस लोन की योजना भी प्रभावित हो सकती है।

धोखाधड़ी की स्थिति में भी आप जिम्मेदार

अगर कोई कार्ड का गलत इस्तेमाल होता है, तो बैंक अक्सर इसे लापरवाही मानता है। पुरी कहते हैं, “ऐड-ऑन कार्ड या जानबूझकर शेयर किए गए कार्ड के मामले में, प्राइमरी कार्डधारक 100% जिम्मेदार होता है, जब तक कि साइबर फ्रॉड साबित न हो।”

सुरक्षित विकल्प अपनाएं

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दूसरों की मदद करते समय ऐसे विकल्प अपनाएं जो आपके खर्च को सुरक्षित रखें।

  • ऐड-ऑन कार्ड: सीमित राशि के साथ खर्च को ट्रैक करना आसान।

  • सिक्योर्ड कार्ड: नए यूजर्स क्रेडिट हिस्ट्री बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • RuPay UPI क्रेडिट: छोटे और ट्रैक करने योग्य खर्च के लिए।

अंत में, क्रेडिट कार्ड को व्यक्तिगत रखना केवल अच्छी आदत नहीं, बल्कि एक जरूरी सुरक्षा है। थोड़ी सी सुविधा के लिए महीनों की वित्तीय मरम्मत जोखिम में न डालें।

First Published - December 6, 2025 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट