facebookmetapixel
Advertisement
रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगह

7th Pay Commission: सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से बढ़ सकता है DA

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 4:32 PM IST
Six steps to improve your credit or CIBIL score, check steps below

सेंट्रल गवर्नमेंट के एम्प्लॉई को जल्द ही केंद्र सरकार खुशखबरी दे सकती है। खबरों के अनुसार, मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance or DA) में बढ़ोतरी कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगभग 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

केंद्र सरकार बढ़ती मंहगाई को ध्यान में रखकर समय-समय पर DA में बढ़ोतरी करती है। आमतौर पर इस को साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाता है। इसलिए ऐसा अनुमान है कि सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी से महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

कैसे किया जाता है डीए का कैलकुलेशन

केंद्र सरकार डीए का कैलकुलेशन CPI-IW इंडेक्स के आधार पर करती है। श्रम मंत्रालय की एक ब्रांच लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) हर महीने CPI-IW का डेटा रिलीज करती है।

मोदी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन इन इंडेक्स के आधार पर एक तय फॉर्मूला से की जाती है।

इस साल मार्च का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस (AICPI) इंडेक्स का आंकड़ा 28 अप्रैल को जारी हुआ था, जिसमें बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, फरवरी में इसमें गिरावट देखने को मिली थी।

इसी कारण से ऐसी उम्मीद है कि 1 जुलाई से मंहगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि अब तक कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement