facebookmetapixel
Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पारHyundai का शुद्ध मुनाफा 6.3 प्रतिशत बढ़ाअमेरिका में जेनेरिक कारोबार पटरी पर लाने की कोशिश में सन फार्माविदेश में भी चलेगा UPI? बड़ा कदम संभवबजट 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा दांव, ईसीएमएस अलॉटमेंट में इजाफाकॉमर्स सेक्रेटरी का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में जटिल मुद्दे हुए हलदलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार मिला, चीन ने की आलोचनाStocks to Watch today: RIL से लेकर Paytm और Tata Power तक, ट्रेड डील के बाद मंगलवार को इन स्टॉक्स पर रखे नजरIndia US Trade Deal: बाजार की दिशा बदली, जानिए क्यों एक्सपर्ट्स इस डील को ‘गेम चेंजर’ बता रहे हैंStock Market Update: ट्रेड डील से झूम उठा बाजार, निवेशकों को ₹12 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 2300 अंक उछला, Nifty 25700 के पार

EPFO का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: बढ़ाई गई इस फंड की राशि, अब ₹8.8 लाख की जगह मिलेंगे ₹15 लाख

EPFO ने घोषणा की अब कर्मचारियों के परिवार को डेथ रिलीफ फंड के तहत 15 लाख रुपये मिलेंगे और यह राशि हर साल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

Last Updated- August 22, 2025 | 5:54 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

EPFO Death Relief Fund: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सेंट्रल बोर्ड कर्मचारियों के परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने डेथ रिलीफ फंड के तहत दी जाने वाली ‘एक्स-ग्रेशिया मनी’ को बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है। यह नई व्यवस्था के 1 अप्रैल 2025 के बाद के सभी केस पर लागू होगी। बता दें कि पहले यह राशि 8.8 लाख रुपये थी।

EPFO ने कहा कि इस कदम का मकसद कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देना है। यह राशि कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके नामांकित व्यक्ति या कानूनी वारिस को दी जाएगी।

क्या है डेथ रिलीफ फंड और किसे मिलता है इसका लाभ?

डेथ रिलीफ फंड EPFO का एक स्पेशल फंड है, जो सेंट्रल बोर्ड कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देता है। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए है, जिनकी नौकरी के दौरान ही मृत्यु हो जाती है। इस फंड से मिलने वाली राशि स्टाफ वेलफेयर फंड से दी जाती है। यह लाभ केवल EPFO के सेंट्रल बोर्ड कर्मचारियों के लिए है, न कि सामान्य PF खाताधारकों के लिए। यानी, निजी या सरकारी कंपनियों के कर्मचारी जो EPFO में पंजीकृत हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। यह राशि कर्मचारी के नामांकित व्यक्ति या कानूनी वारिस को दी जाती है, ताकि परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक सहारा मिल सके।

Also Read: EPFO ने आधार-UAN लिंकिंग को किया आसान: अब जॉइंट डिक्लेरेशन और क्लेम सेटलमेंट होगा फास्ट, जानें और क्या-क्या बदला

हर साल 5% बढ़ेगी राशि

EPFO ने यह भी ऐलान किया है कि 15 लाख रुपये की यह राशि हर साल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ाई जाएगी। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उदाहरण के लिए, 2026 में यह राशि 15.75 लाख रुपये हो जाएगी। इस कदम का उद्देश्य बढ़ती महंगाई और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखना है।

EPFO का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों के परिवारों को लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता देने में मदद करेगा। यह निर्णय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने लिया है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

EPFO ने किए हैं कई और बदलाव

इस बड़े कदम के साथ-साथ EPFO ने 2025 में कई अन्य सुधार भी किए हैं। संगठन ने मृत्यु दावों की प्रक्रिया को आसान बनाया है। अब नाबालिग बच्चों के बैंक खाते में राशि जमा करने के लिए ‘गार्जियनशिप सर्टिफिकेट’ की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, आधार और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को जोड़ने या आधार में सुधार की प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। EPFO के इन बदलावों का मकसद कर्मचारियों और उनके परिवारों को तेज और आसान सेवाएं देना है।

First Published - August 22, 2025 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट