facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

कम जोखिम वाले ग्राहक अगले वर्ष तक कर सकेंगे केवाईसी अपडेट

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘कम जोखिम’ वाले ग्राहकों के मामले में सभी नियंत्रित इकाइयों को सभी लेनदेन की अनुमति देने के लिए कहा है।

Last Updated- June 12, 2025 | 11:06 PM IST
RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘कम जोखिम’ वाले ग्राहकों के मामले में सभी नियंत्रित इकाइयों को सभी लेनदेन की अनुमति देने के लिए कहा है। आरबीआई ने इन इकाइयों को नो-योर कस्टमर (केवाईसी) भी अद्यतन करने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन इकाइयों को केवाईसी अद्यतन करने की तारीख नजदीक आने के एक साल के भीतर या 30 जून 2026 तक (जो भी पहले हो) यह काम पूरा कर लेने के लिए कहा है।

बैंकिंग नियामक की नजर में आया है कि नियमित अंतराल पर केवाईसी अद्यतन नहीं हो रहा है। यह समस्या प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के उद्देश्य से खोले गए बैंक खातों के साथ भी देखी गई है। इसे देखते हुए ही आरबीआई ने केवाईसी अद्यतन के संबंध में निर्देश जारी किया है।

इस सप्ताह के शुरू में वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी प्रक्रिया निर्बाध बनाने के लिए परिषद को सक्रिय कदम उठाना चाहिए। उन्होंने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को वित्तीय क्षेत्र में पड़े उन रकम (बैंक फिक्सड डिपॉजिट, शेयर आदि) के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा जिन्हें लेकर दावे नहीं किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी रकम वाजिब लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।

आरबीआई ने कारोबारी प्रतिनिधियों को केवाईसी अद्यतन की प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दे दी है। आरबीआई ने इस संबंध में जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘केवाईसी के तहत दी गई सूचनाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं होने या पते में किसी तरह के बदलाव के मामले में बैंक प्रतिनिधि ग्राहकों से स्व-घोषणा ले सकते हैं।’

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement