facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Axis Mutual Fund: ऐ​क्सिस म्युचुअल फंड के प्रदर्शन में सुधार के आसार

Advertisement

खराब प्रदर्शन करने वाली अपनी इक्विटी योजनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए फंड ने 2023 में एक बड़ा पुनर्गठन किया था।

Last Updated- February 03, 2025 | 10:51 PM IST
Mutual Fund

भारत का आठवीं सबसे बड़ी फंड कंपनी ऐ​क्सिस म्युचुअल फंड  इक्विटी फंड के रिटर्न में सुधार दर्ज कर रही है। कंपनी की योजनाओं में लगभग दो वर्षों तक रिटर्न चार्ट के दबाव के बाद अब बहाली देखी जा रही है। फंड कंपनी के कई इ​क्विटी और हाइब्रिड फंड अब अपनी अपनी श्रेणियों में एक साल के रिटर्न चार्ट के शीर्ष आधे हिस्से में आ गए हैं। साथ ही कई योजनाएं लंबी समयावधि में भी सुधार दिखा रही हैं।

खराब प्रदर्शन करने वाली अपनी इक्विटी योजनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए फंड ने 2023 में एक बड़ा पुनर्गठन किया था। इस फंड हाउस ने अल्पाव​धि प्रदर्शन में सुधार का श्रेय फंड प्रबंधन टीम और निवेश प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण बदलावों को दिया है। मौजूदा सीईओ बी गोपकुमार और सीआईओ आ​शिष गुप्ता दोनों ने ही 2023 के शुरू में अपनी नई जिम्मेदारियां संभाली थीं। 

सीआईओ गुप्ता ने कहा कि फंड हाउस ने अपनी मौजूदा ‘ग्रोथ’ निवेश शैली को बनाए रखते हुए उभरते बाजार परिदृश्य को अपनाने के लिए इक्विटी निवेश ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। विभिन्न उपायों के बीच फंड हाउस ने अपनी इक्विटी टीम को मजबूत किया और 2023 में 328 शेयरों से 2024 के अंत तक अपने शेयरों का दायरा बढ़ाकर 450 तक किया।  उन्होंने कहा, ‘गुणवत्ता और वृद्धि हमारी निवेश रणनीति का आधार बने हुए हैं। हालांकि हमने अपने पोर्टफोलियो को उभरती आर्थिक गतिविधियों के साथ विविधतापूर्ण बनाया है क्योंकि जीडीपी वृद्धि अधिक व्यापक हो गई है।’

उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए, पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि और नियोजित पूंजी पर ऊंचे रिटर्न (आरओसीई) न सिर्फ बिजनेस-टु-कंज्यूमर क्षेत्र में दिखे हैं ब​ल्कि बिजनेस-टु-बिजनेस क्षेत्र में भी यह तेजी दिखी है। इसी तरह, ऐसी कंपनियां अब सेवा क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं और विनिर्माण क्षेत्र में भी उपलब्ध हैं। इसलिए, हमारे पोर्टफोलियो अब उद्योगों और कंपनियों के एक बड़े समूह में अधिक विविध हैं।’

फंड प्रबंधन टीम में चार नए सदस्य शामिल हुए हैं -जयेश सुंदर, सचिन रेलेकर, तेजस शेठ और विशाल अग्रवाल। इनके अलावा, मार्च 2023 से अब तक छह शोध विश्लेषक फर्म में शामिल हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement