facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

RBI के फैसले के बाद Car Loan पर घटेगी EMI? 5 साल के लिए ₹5 लाख लोन पर समझें कैलकुलेशन

Advertisement

कार लोन फिक्स्ड (fixed) या फ्लोटिंग रेट (floating rate) पर लिया जा सकता है, यह ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है।

Last Updated- February 07, 2025 | 11:44 AM IST
Car Loan

Car Loan EMI Calculation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत करने का ऐलान किया। ब्याज दरों में कटौती से होम लोन (Home Loan) लेने वाले ग्राहकों में खुशी की लहर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि करीब पांच वर्षों के बाद ब्याज दरों में हुई कटौती से इन लोन पर (EMI) कम होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा, होम लोन (Home Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की मासिक किस्त में भी कमी आएगी। आइए Car Loan EMI Calculator से जानते हैं कि अगर आपने 5 साल के लिए 5 लाख रुपये का लोन लिया है, तो आपकी ब्याज दरें घटने के बाद आपके लोन की EMI कितनी कम हो जाएगी।

EMI का समझें कैलकुलेशन

मौजूदा EMI

लोन अमाउंट: 5 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 9.20% सालाना
EMI: 10,428 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 1,25,667 रुपये
कुल पेमेंट: 6,25,667 रुपये

दरें घटने के बाद संभावित EMI

लोन अमाउंट: 5 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 8.95 % सालाना (0.25 फीसदी घटने के बाद रेट)
EMI: 10,367 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 1,22,023 रुपये
कुल पेमेंट: 6,22,023 रुपये

(नोट: यह कैलकुलेशन SBI कार लोन EMI कैलकुलेटर पर आधारित है।)

Also read: Home Loan ग्राहकों के लिए खुशखबरी! रीपो रेट घटने के बाद कितनी घटेगी EMI? 20 साल के लिए ₹30 लाख लोन पर देखें कैलकुलेशन

EMI, ब्याज में कितना फायदा?

कार लोन EMI कैलकुलेशन से साफ है कि ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती होने से आपकी EMI 61 रुपये कम हो जाएगी। वहीं, अब अगर आपके कार लोन की ब्याज दरें अगले 5 साल तक स्थिर रहती हैं, तो आपको पूरे टेन्योर में अब 3,644 रुपये कम ब्याज चुकाना होगा।

फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर कार लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा फायदा

कार लोन फिक्स्ड (fixed) या फ्लोटिंग रेट (floating rate) पर लिया जा सकता है, यह ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है। फिक्स्ड ब्याज दर में लोन की अवधि के दौरान कोई बदलाव नहीं होता, जबकि फ्लोटिंग रेट रीपो रेट में बदलाव के अनुसार ऊपर या नीचे जा सकता है। इसलिए, वर्तमान में ब्याज दरों में कटौती होने के कारण कार लोन पर ब्याज दर भी घट जाएगी।

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement