facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

वोडा आइडिया के एफपीओ को मिली 50 फीसदी बोली

Advertisement

कंपनी एंकर निवेशकों को पहले ही 4.9 अरब शेयर आवंटित कर चुकी है जिनमें जीक्यूजी पार्टनर्स, फिडेलिटी, स्टिचिंग, रेडव्हील, मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड और ट्रू कैपिटल शामिल हैं।

Last Updated- April 19, 2024 | 10:21 PM IST
vodafone idea

वोडाफोन आइडिया के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को इसके बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को करीब 50 फीसदी आवेदन मिल गए। देश के अब तक के सबसे बड़े एफपीओ को करीब 6 अरब शेयरों के लिए बोली मिली जबकि कुल 12.6 अरब शेयरों की पेशकश की गई है। कंपनी एंकर निवेशकों को पहले ही 4.9 अरब शेयर आवंटित कर चुकी है जिनमें जीक्यूजी पार्टनर्स, फिडेलिटी, स्टिचिंग, रेडव्हील, मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड और ट्रू कैपिटल शामिल हैं।

एफपीओ की पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 91 फीसदी आवेदन मिले और 10 में से 9 बोलियां विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों से मिल रही है। एचएनआई श्रेणी व खुदरा श्रेणी में क्रमश: 71 फीसदी व 12 फीसदी आवेदन मिले। निवेश बैंकरों ने कहा कि मोटे तौर पर ज्यादातर बोली इश्यू के आखिरी दिन मिलती है।

इस बीच, वोडा आइडिया का शेयर द्धितीयक बाजार में 2.12 फीसदी टूटकर 12.92 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर हालांकि अभी भी एफपीओ के कीमत दायरे के ऊपरी स्तर 11 रुपये से 17.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

एंकर निवेशकों को 11 रुपये के भाव पर शेयर आवंटित किए गए हैं। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि खुदरा व एचएनआई निवेशकों को एफपीओ में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर इस शेयर का मौजूदा स्तर पर टिके रहना अहम होगा।

एफपीओ से मिलने वाली रकम और हाल में प्रवर्तक आदित्य बिड़ला समूह को तरजीही शेयर जारी करने से मिले 2,075 करोड़ रुपये से कंपनी को कुछ साल तक काफी सहारा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement