facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

Vedanta Dividend: जून में 700% डिविडेंड देने के बाद दूसरा डिविडेंड देने जा रही कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Vedanta Dividend: जून में 700% डिविडेंड देने के बाद वेदांता अपने निवेशकों के लिए फिर से कैश रिवॉर्ड देने जा रही है। रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 तय हो चुकी है।

Last Updated- August 19, 2025 | 9:28 AM IST
Hindustan Zinc

अनिल अग्रवाल नेतृत्व वाली मेटल कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने जा रही है। कंपनी ने इस बारे में 18 अगस्त 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसकी बोर्ड मीटिंग 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) को होगी, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला किया जाएगा। यदि डिविडेंड घोषित होता है, तो रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 (बुधवार) होगी। इसका मतलब है कि इस दिन तक जिन निवेशकों के पास वेदांता के शेयर होंगे, वे ही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Vedanta का पहला अंतरिम डिविडेंड

वेदांता ने वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड पहले ही जून 2025 में घोषित किया था। उस समय कंपनी ने 700% यानी ₹7 प्रति शेयर (Re 1 फेस वैल्यू) का डिविडेंड दिया था। कुल मिलाकर ₹2,737 करोड़ का भुगतान किया गया।

यह भी पढ़ें: 500% डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, इसी शुक्रवार को है रिकॉर्ड डेट, बीमा दिग्गज LIC है प्रमोटर

Vedanta के डिविडेंड का इतिहास

वेदांता लंबे समय से अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है। 2024 में कंपनी ने चार बार डिविडेंड दिया – मई में ₹11, अगस्त में ₹4, सितंबर में ₹20 और दिसंबर में ₹8.50। 2023 और 2022 में भी क्रमशः ₹62.50 और ₹81.50 प्रति शेयर का डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को दिया गया।

शेयर पर असर

सोमवार, 18 जुलाई को वेदांता के शेयर 438.10 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद प्राइस 430.25 रुपये से 1.82% ज्यादा है।

Vedanta का डिमर्जर प्लान

वेदांता अपने बिजनेस का डिमर्जर करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कंपनी अपने बिजनेस को 5 अलग कंपनियों में बांटेगी। एक कंपनी मौजूदा वेदांता लिमिटेड रहेगी, जबकि नई चार कंपनियां होंगी:

Vedanta Aluminium Metal

Vedanta Power

Vedanta Oil & Gas

Vedanta Iron and Steel Limited

ये सभी नई कंपनियां NSE और BSE पर अलग से लिस्ट होंगी। डिमर्जर का अनुपात 1:1 तय किया गया है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement