facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्नStock Market Crash: 700 अंक टूटा सेंसेक्स! शेयर बाजार में मची हलचल, जानिए आज गिरावट की 4 सबसे बड़ी वजहेंUS-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगे

Utkarsh SFB IPO: 12 जुलाई को आएगा उत्कर्ष एसएफबी का आईपीओ, Price Band 23-25 ​​रुपये शेयर

Advertisement

स्मॉल फाइनैंस बैंक का अपने पहले आईपीओ के माध्यम से 500 करोड़ रुपये हासिल करने का इरादा है।

Last Updated- July 10, 2023 | 11:38 PM IST
Mamata Machinery IPO

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की पेशकश करने वाले उत्कर्ष स्मॉल फाइनैंस बैंक (Utkarsh SFB IPO) ने प्रति शेयर कीमत दायरा 23 से 25 रुपये तय किया है। कंपनी का आईपीओ 12 जुलाई को आएगा और 14 जुलाई को बंद होगा।

कीमत दायरा बैंक के इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य का 2.3-2.5 गुना मूल्य दर्शाता है। स्मॉल फाइनैंस बैंक का अपने पहले आईपीओ के माध्यम से 500 करोड़ रुपये हासिल करने का इरादा है। इस पेशकश में अपने कर्मचारियों के लिए कुल निर्गम आकार का 5 करोड़ रुपये के बराबर 1 फीसदी हिस्सा आरक्षित करने का प्रावधान शामिल है।

बैंक ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2023 में अन्य स्मॉल फाइनैंस बैंकों की तुलना दूसरा सबसे बड़ा प्रावधान कवरेज अनुपात बनाए रखा है। एसएफवी मुख्य रूप से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में संचालित होता है और मार्च 2023 तक इसने 35.9 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान की, जो मुख्य रूप से इन क्षेत्रों से आते थे।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनैंस बैंक के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक गोविंद सिंह ने कहा, ‘हम जमा के लिए शीर्ष 100 केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, यही कारण है कि बड़ी मात्रा में जमा राशि उन शहरों से आती है। अग्रिमों में वृद्धि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में अधिक है। यह बेमेल नहीं बल्कि एक रणनीति है।’

एनएसई पर आते ही पक्का में 20 फीसदी की उछाल

पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली पक्का (यश पक्का) के शेयरों में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर अपनी सूचीबद्धता के पहले ही दिन 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 500 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement