facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

आईपीओ निवेशकों की रकम लौटाएगी ट्रैफिकसोल

Advertisement

एक्सचेंज ने एसएमई फर्म की सूचीबद्धता रोक दी थी जब बाजार के प्रतिभागियों ने सेबी के पास अपनी चिंता जताई।

Last Updated- December 03, 2024 | 11:03 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज को निर्देश दिया कि वह उन निवेशकों की रकम लौटा दे जिन्हें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में शेयर आवंटित किए गए थे। उसने शेयर बाजार बीएसई को रकम वापसी की इस प्रक्रिया की निगरानी करने को कहा है कि एक हफ्ते के भीतर रकम लौटा दी गई है। एक्सचेंज ने एसएमई फर्म की सूचीबद्धता रोक दी थी जब बाजार के प्रतिभागियों ने सेबी के पास अपनी चिंता जताई।

सूचीबद्धता की इजाजत देने की एसएमई फर्म का अनुरोध खारिज करते हुए सेबी ने कहा कि कथित तौर पर गलत वित्तीय विवरण समेत जांच के नतीजों पर अभी औपचारिक फैसला होना बाकी है।

ट्रैफिक सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली एसएमई कंपनी का 45 करोड़ रुपये का आईपीओ तब रोक दिया गया था जब इस इश्यू से मिली रकम के इस्तेमाल और गलत डिस्क्लोजर की शिकायत मिली। इस इश्यू को 345 गुना आवेदन मिले थे।

मंगलवार के आदेश में सेबी ने थर्ड पार्टी वेंडर की संदिग्ध प्रकृति को बताया जिससे ट्रैफिकसोल को अपने इश्यू से मिलने वाली करीब 40 फीसदी रकम से सॉफ्टवेयर खरीदना था। सेबी ने निष्कर्ष निकाला कि थर्ड पार्टी वेंडर मुखौटा इकाई है और आरोप लगाया कि कंपनी ने तब इसे रफा-दफा करने की कोशिश की जब वेंडर की साख की जांच की गई।

बाजार नियामक ने इस सेगमेंट में इस तरह की चिंताओं के बाद एसएमई की सूचीबद्धता को लेकर सख्त नियमों का प्रस्ताव रखा है।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement