facebookmetapixel
Advertisement
ADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?

शेयरों के शानदार आगाज का सिलसिला बरकरार

Advertisement

फ्लेयर राइटिंग आईपीओ: शेयर निर्गम भाव से 69% ऊपर बंद

Last Updated- December 01, 2023 | 9:55 PM IST
Stocks TO Watch today

निवेशक सूचीबद्धता का लगातार लाभ उठा रहे हैं। शुक्रवार को फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज को अपने निर्गम भाव के मुकाबले 69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

देश की प्रमुख पेन निर्माता इस सप्ताह शानदार सूचीबद्धता दर्ज करने वाली टाटा टेक्नोलॉजीज, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) और गांधार ऑयल रिफाइनरी के साथ शामिल हो गई है। हालांकि इस शेयर में तेजी टिक नहीं पाई और इसमें 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट (501 रुपये की तुलना में) लग गया।

फ्लेयर राइटिंग का शेयर 451 रुपये पर बंद हुआ, जो 304 रुपये के निर्गम भाव के मुकाबले 146 रुपये या 48.4 प्रतिशत तक अधिक है। इस शेयर ने एनएसई पर 514 रुपये का ऊंचा और 451 रुपये का निचला स्तर बनाया, तथा इसमें 606 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ। बंद भाव के आधार पर फ्लेयर राइटिंग का मूल्यांकन 4,752 करोड़ रुपये है, जो उसकी वित्त वर्ष 2023 की आय का 35 गुना है।

हालांकि कारोबारियों ने कुछ सतर्कता भी बरती, क्योंकि फ्लेयर राइटिंग का शेयर 501 रुपये की निर्धारित कीमत के मुकाबले अपनी 10 प्रतिशत लोअर लिमिट पर बंद हुआ। इसकी वजह यह थी कि बिक्री ऑर्डरों की संख्या खरीद ऑर्डरों से ज्यादा हो गई।

एक्सचेंज दिन की शुरुआती अस्थिरता दूर करने के लिए घंटे भर का प्राइस डिस्कवरी सेशन संचालित करते हैं। कंपनी के आकार के आधार पर उसके शेयरों को तय कीमत के मुकाबले 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत दायरे में कारोबार की अनुमति दी जाती है।

इस सप्ताह सूचीबद्ध हुईं अन्य कंपनियों ने बड़ी कीमत गिरावट दर्ज की। टाटा टेक और गांधार ऑयल में अपने निर्धारित लिस्टिंग भाव से 7-7 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की, जबकि इरेडा में 4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

केजरीवाल रिसर्च ऐंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के संस्थापक अरुण केजरीवाल ने कहा, ‘मजबूत लिस्टिंग के बाद, नए सूचीबद्ध शेयरों में कुछ नरमी आती है और टाटा टेक भी 7 प्रतिशत नीचे आ गया था। निवेशक कुछ मामलों में ज्यादा उत्साहित हो गए थे और गिरावट आनी तय थी।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि यदि आप आईपीओ मांग को देखें तो पता चलता है कि कीमतें उचित हों तो बाजार में मांग पर्याप्त है।’ गुरुवार को, टाटा टेक का शेयर अपने निर्गम भाव से करीब तीन गुना चढ़ गया था।

इससे कंपनी का मूल्यांकन 20,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 53,820 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह, गांधार ऑयल के शेयर में 78 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई। इरेडा का शेयर भी पहले दो कारोबारी दिनों के दौरान चढ़कर दोगुने से ज्यादा हो गया।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement