facebookmetapixel
Advertisement
गूगल ने भारत-अमेरिका के बीच नई समुद्री केबल की घोषणा की, AI कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावाबाजार में तेजी के बीच चमकेंगे बैंकिंग, रक्षा, फार्मा शेयरMeta ने 3 घंटे में कंटेंट हटाने के नियम पर उठाए सवाल, कहा – ‘इतना समय काफी नहीं’Stocks to Watch today: Dr Reddy’s Labs से लेकर HUL और Cochin Shipyard तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज चढ़ेगा बाजार?रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हब

4 महीनों में 30 वर्ष से कम आयु के नए निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर हुई 56.2%

Advertisement

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की मार्केट पल्स रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के निवेशकों की संख्या में क्रमिक वृद्धि का रुझान रहा है

Last Updated- August 27, 2025 | 10:50 PM IST
Stock Market

वित्त वर्ष 26 के पहले चार महीनों में 30 वर्ष से कम आयु के नए निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 56.2 फीसदी हो गई। यह वित्त वर्ष 25 में 53.2 फीसदी थी। यह उछाल उल्लेखनीय है क्योंकि वित्त वर्ष 25 में युवा निवेशकों का अनुपात वित्त वर्ष 22 के अपने चरम से कम हो गया था। वित्त वर्ष 22 में 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं की हिस्सेदारी में नए निवेशकों की संख्या 60 फीसदी थी। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की मार्केट पल्स रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के निवेशकों की संख्या में क्रमिक वृद्धि का रुझान रहा है। इससे समग्र निवेशक आधार की औसत और माध्य आयु दोनों में वृद्धि हुई है जिससे जनसांख्यिकीय बदलाव का पता चलता है।

Also Read: BSE 200 की करीब दो-तिहाई कंपनियों की आय पर गिरावट की आंच

कोविड-पूर्व अवधि की तुलना में यह अंतर और भी ज्यादा है। समग्र पंजीकृत निवेशक आधार के संदर्भ में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की संख्या वित्त वर्ष 19 में सिर्फ 22.6 फीसदी थी जो वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 38.9 फीसदी हो गई है। इससे भारत के शेयर बाजारों में युवा भागीदारी का व्यापक जनसांख्यिकीय बदलाव नजर आता है।

हालांकि, 40 साल से कम उम्र के निवेशकों की संख्या में गिरावट आई है। कुल निवेशक आधार में इनका दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा है। इन निवेशकों की संख्या वित्त वर्ष 26 के पहले चार महीनों में सिर्फ 4 फीसदी बढ़ी जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 9.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

लैंगिक रुझानों की बात करें तो महाराष्ट्र और गुजरात महिला भागीदारी में अग्रणी हैं जहां निवेशक आधार में क्रमशः 28.5 फीसदी और 26.6 फीसदी महिलाएं हैं। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश,जहां निवेशकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, इस पैमाने पर पिछड़ा हुआ है और वहां महिलाओं की भागीदारी केवल 18.8 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत 24.6 फीसदी से काफी कम है। 

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement