भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखी गई, लेकिन बाद में इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 255.90 अंक नीचे 13,262.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्क्सचेंज का निफ्टी 66.65 अंक नीचे 4,008.25 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई शेयर बाजारों में जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशियाई बाजार बढ़त पर रहे, जबकि चीन और सिंगापुर के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में भी तेजी का रुख देखा गया। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस 141 अंक और नैसडेक 27 अंक की बढ़त पर बंद हुए।
बीएसई के अचल संपत्ति सूचकांक में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग और धातु सूचकांकों में करीब 3 फीसदी का नुकसान दर्ज किया गया। तेल-गैस, ऊर्जा, पूंजीगत वस्तु और फार्मा क्षेत्रों में भी गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा करीब 8 फीसदी की गिरावट स्टरलाइट के शेयरों में देखी गई। इसके साथ ही रैनबैक्सी का शेयर करीब 6 फीसदी नीचे बंद हुआ। आईसीआईस्आई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स
255.90 अंक लुढ़का
निफ्टी
66.65 अंक लुढ़का