facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Stocks to Watch on July 4: फोकस में रहेंगे RIL, IndusInd, IDFC, Adani Transmission, DMart के स्टॉक्स

Advertisement

HMA Agro Industries के शेयर आज मंगलवार से BSE और NSE पर शुरुआत करेंगे

Last Updated- July 04, 2023 | 10:21 AM IST
Stocks to watch

Stocks to Watch on July 4: प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 298.13 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त साथ 65,440.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 105.45 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त साथ 19428 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

आज ये स्टॉक्स बने रह सकते हैं ट्रेंड में:

IDFC, IDFC First Bank:

IDFC First Bank के बोर्ड ने एकीकरण योजना के माध्यम से IDFC Ltd और IDFC Financial Holding Company के विलय को मंजूरी दे दी है। IDFC Ltd के शेयरधारकों को प्रत्येक 100 शेयरों के लिए IDFC First Bank के 155 शेयर मिलेंगे।

Reliance Industries, telcos:

Reliance Industries की दूरसंचार शाखा, Reliance Jio ने 999 रुपये की कीमत पर इंटरनेट-सक्षम ‘JioBharat’ फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट फोन की दुनिया का सबसे सस्ता फोन होगा। Jio ने कहा कि हैंडसेट खरीदने वाले लोगों को अन्य ऑपरेटरों के फीचर फोन की तुलना में 30 फीसदी सस्ते मासिक प्लान और 7 गुना अधिक डेटा मिलेगा।

Adani Transmission:

राजीव जैन के GQG Partners ने Adani Transmission Ltd में 2,633 करोड़ रुपये की अतिरिक्त 3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। जिससे कंपनी में इसकी कुल हिस्सेदारी 6.54 फीसदी हो गई।

IndusInd Bank:

IndusInd Bank के प्रमोटर Hinduja group की कंपनी IndusInd International Holdings Ltd (IIHL) ने सोमवार को ऋणदाता में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 15 फीसदी को 26 फीसदी तक बढ़ाने के लिए $1.5 बिलियन (लगभग 12,300 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना की घोषणा की। .

New listing:

HMA Agro Industries के शेयर आज मंगलवार से BSE और NSE पर शुरुआत करेंगे। बता दें, इसके IPO को 1.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था और अंतिम निर्गम मूल्य 585 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। Grey Market Premium (GMP) ने स्टॉक के लिए संभावित फ्लैट लिस्टिंग का सुझाव दिया है।

Biocon:

Biocon Ltd की सहायक कंपनी Biocon Biologics Ltd (BBL) ने घोषणा की है कि HULIO (adalimumab-fkjp) इंजेक्शन, Humira (adalimumab) का बायोसिमर, यूरोप में पांच साल और कनाडा में दो साल के अनुभव के बाद अब संयुक्त राज्य अमेरिका ( US ) में भी मरीजों के लिए उपलब्ध है।

Bajaj Finance:

अपने तिमाही अपडेट में, NBFC ने कहा कि Q1FY24 के दौरान बुक किए गए नए ऋण Q1FY23 में 7.42 मिलियन से 34 फीसदी बढ़कर 9.94 मिलियन हो गए। 30 जून 2023 तक ग्राहक फ्रैंचाइज़ी 72.98 मिलियन थी, जो 30 जून 2022 तक 60.30 मिलियन थी। बता दें, कंपनी ने Q1FY24 में 3.84 मिलियन की अपनी ग्राहक फ्रैंचाइज़ी में अब तक की सबसे अधिक तिमाही वृद्धि दर्ज की।

Avenue Supermarts:

Avenue Supermarts Ltd. ने Q1FY24 में राजस्व में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। इस अवधि के दौरान DMart रिटेल चेन के ऑपरेटर का स्टैंडअलोन राजस्व बढ़कर 11,584.4 करोड़ रुपये हो गया। रिटेलर ने पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक राजस्व भी दर्ज किया है।

इसके अलावा आज V-Mart Retail, Hero MotoCorp, Vedanta, Hindustan Zinc, Torrent Power, Tube Investments of India, Eris Lifesciences, Quick Heal Technologies, Genus Power Infrastructures जैसे स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement