facebookmetapixel
जयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजीरूसी तेल नहीं खरीदने पर भारत ने जताई प्रतिबद्धता: व्हाइट हाउस का दावा, रूस बोला—योजना में कुछ नया नहींयेस बैंक की वृद्धि बहाली की कमान विनय टोंसे को, नए एमडी-सीईओ पर अगले चरण की जिम्मेदारी

Stock Market Update: बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के ऊपर; स्मॉलकैप शेयर चमके

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में, निक्केई 0.33% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.77% बढ़ा। कोस्पी 0.85% और एएसएक्स 200 में 0.35% की बढ़त रही।

Last Updated- December 02, 2024 | 3:20 PM IST
stock market
Representative Image

Market Update @3pm: शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने बढ़त दर्ज की।

दोपहर 3 बजे, बीएसई सेंसेक्स 404 अंक उछलकर 80,207 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 130.75 अंक बढ़कर 24,261.85 पर ट्रेड करता नजर आया।

Stock Market Update: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दोपहर 1 बजे बीएसई सेंसेक्स 116 अंक बढ़कर 79,919 पर आ गया, जबकि, एनएसई निफ्टी 50 24,187.05 पर पहुंचा गया।

Market @12pm:  शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 सोमवार को हल्की बढ़त और गिरावट के बीच उतार-चढ़ाव करते दिख रहे हैं।

दोपहर 12 बजे, बीएसई सेंसेक्स 79,782 पर दिखा, जो 20.58 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट दर्शा रहा था, जबकि निफ्टी 50 24,149.80 पर था, जिसमें 18.70 अंक या 0.08% की बढ़त देखी गई।

Stock Market Update: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने शुरुआती गिरावट के बाद हल्की बढ़त देखने को मिली।

सुबह 10 बजे, बीएसई सेंसेक्स 79,747.14 पर आ गया, जो 55.65 अंक या 0.07% नीचे था। वहीं, निफ्टी 50 24,137.35 पर था, जो 6.25 अंक या 0.03% की बढ़त में रहा।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने सोमवार को धीमी शुरुआत की। यह गिरावट सितंबर तिमाही के अपेक्षा से कम जीडीपी आंकड़ों के कारण हुई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 306 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 79,496.63 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50  24,140.85 पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Adani Group का ये दिग्गज शेयर दौड़ने को तैयार! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें; 65% तक अपसाइड के दिए टारगेट

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 30 में से 24 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। इसमें इंफोसिस, एनटीपीसी और एलएंडटी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

ब्रॉडर इंडेक्स लाल निशान पर

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.19% की गिरावट दर्ज हुई, जबकि बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.06% नीचे रहा।

BSE Sensex

Nifty Bank, फाइनेंशियल सर्विसेज और FMCG सेक्टर में गिरावट

सोमवार सुबह के कारोबार में निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

मारुति, सन फार्मा और अपोलो हॉस्पिटल्स NSE पर टॉप गेनर्स

 

कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

एशिया बाजार में तेजी के बीच आज यानी सोमवाल को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के लिए यह हफ्ता बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि निवेशक हाल ही में जारी GDP डेटा पर प्रतिख्रिया देंगे। साथ ही 6 दिसंबर को होने वाले RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले का इंतजार भी कर रहे हैं।

सुबह के ट्रेडिंग में गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 58 अंकों की बढ़त के साथ 24,362 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Stocks to buy: इन 2 स्टॉक्स में बनेगा अच्छा पैसा! एक्सपर्ट बुलिश, चेक करें TGT, SL

ग्लोबल संकेत

एशिया-प्रशांत बाजारों ने नए हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की। निवेशक जापान, कोरिया और चीन सहित प्रमुख देशों से आने वाले आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

चीन ने सप्ताहांत में नवंबर का आधिकारिक पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) डेटा जारी किया। मैन्युफैक्चरिंग PMI 50.3 पर पहुंचा, जो अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है। यह अक्टूबर के 50.1 और अर्थशास्त्रियों के 50.2 के अनुमान से थोड़ा बेहतर है।

एसएंडपी ग्लोबल आज विभिन्न एशियाई देशों के मैन्युफैक्चरिंग PMI डेटा जारी करेगा, जिसमें चीन का कैक्सिन PMI सर्वे भी शामिल है।

एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। निक्केई 0.33% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.77% बढ़ा। कोस्पी 0.85% और एएसएक्स 200 में 0.35% की बढ़त रही।

अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले हफ्ते मजबूती के साथ बंद हुए। शुक्रवार को डॉव जोंस और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। एसएंडपी 500 में 0.56%, नैस्डैक में 0.83% और डॉव जोंस में 0.42% की बढ़त दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार का प्रदर्शन

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ समाप्ति की। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 0.96% बढ़कर 79,802.79 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.91% की बढ़त के साथ 24,131.10 पर बंद हुआ।

First Published - December 2, 2024 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट