facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स फिर से 62 हजार पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 10:10 AM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों से मिले-जूले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार यानी 23 मई को बढ़त के साथ खुले।

प्रमुख सूचकाकों S&P BSE सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर फिर से 62,000 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 50 अंक चढ़कर 18,350 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी तक चढ़े। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1 फीसदी की तेजी आई।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार यानी 22 मई को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली थी। BSE सेंसेक्स 234 अंक चढ़ गया। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनियों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 61,963.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 314.78 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,314.40 अंक पर बंद हुआ

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement