facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

CII जांच की खबर के बाद स्टील कंपनियों का शेयर लुढ़का, 3 फीसदी तक हुई गिरावट

Advertisement

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), जेएसडब्ल्यू स्टील और जिंदल स्टेनलेस के शेयरों में क्रमशः 3 फीसदी, 0.8 फीसदी और 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

Last Updated- January 06, 2026 | 9:30 PM IST
Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इस्पात कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 3 फीसदी तक की गिरावट आई। यह गिरावट उस खबर के बाद आई जिसमें कहा गया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में पाया गया है कि इस्पात बनाने वाली अग्रणी कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया और मिलीभगत से इस्पात की कीमतें तय की। 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), जेएसडब्ल्यू स्टील और जिंदल स्टेनलेस के शेयरों में क्रमशः 3 फीसदी, 0.8 फीसदी और 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। खबर में बताया गया है कि सीसीआई की जांच में 2015 और 2023 के बीच अलग-अलग अवधि में कीमतों को लेकर मिलीभगत के लिए 56 आला अधिकारियों को भी दोषी ठहराया गया है।

2021 में बिल्डरों के एक समूह ने आपराधिक मामले का आरोप लगाया था। इसके बाद सीसीआई की जांच शुरू हुई। आरोप यह था कि नौ कंपनियां सामूहिक रूप से स्टील की आपूर्ति सीमित कर रही हैं और कीमतें बढ़ा रही हैं। पिछले साल स्टील शेयरों में तेजी आई थी और अधिकांश स्टील शेयरों ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था। 2025 में टाटा स्टील के शेयर में 30.4 फीसदी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के शेयर में 30 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में 29.3 फीसदी की वृद्धि हुई।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी रणनीतिकार क्रांति बाथिनी ने कहा, कीमती और साधारण, कमोबेश दोनों तरह की धातुओं में तेजी का दौर चल रहा है। धातु शेयरों में मौजूदा स्तर से 10-15 फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में बुनियादी ढांचे पर ध्यान रहेगा और रियल एस्टेट क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस्पात आयात पर लगाए गए शुल्क से स्थानीय कंपनियों को लाभ मिलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement