facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Stock Market Update: बाजार में भारी गिरावट, Sensex 550 अंक फिसला, निफ्टी 22,800 के नीचे

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजार बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। जापान का निक्केई 0.33 फीसदी, कोरिया का कोस्पी 0.95 फीसदी नीचे रहा।

Last Updated- May 29, 2024 | 11:26 AM IST
Stock Market Fall
Representative Image

Mid-day Market: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। 11:30 के करीब, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 584 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 74,586 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 0.72 प्रतिशत या 166 अंक गिरकर 22,721 के स्तर पर आ गया।

Stock Market Update: बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे। सुबह 10:00 बजे, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 303 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 74,867.11 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 0.40 प्रतिशत या 90 अंक गिरकर 22,796.30 के स्तर पर आ गया।

Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी, सेंसेक्स बुधवार को गिरावट के साथ खुले। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.43 फीसदी या 321 अंक गिरकर 74,849.45 के स्तर पर खुला। इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 0.46 प्रतिशत या 105 अंक गिरकर 22,783.35 के स्तर पर आ गया।

Top Gainers and Top Losers

बीएसई पर, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स रहे जबकि टेक महिंद्रा, एमएंडएम आज के टॉप लूजर्स रहे। इसी तरह, एनएसई पर हिंडाल्को, सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे, जबकि एमएंडएम, बीपीसीएल टॉप लूजर्स रहे।

व्यापक बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी स्मॉलकैप 0.55 फीसदी नीचे लुढ़का जबकि निफ्टी मिडकैप 0.59 फीसदी गिर गया।

सेक्टर के लिहाज से, निफ्टी ऑटो की अगुवाई में बाजारों में व्यापक आधार पर बिकवाली देखी गई।

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार दिन की शुरुआत गिरावट के साथ कर सकते हैं।

सुबह 7 बजे करीब, Gift Nifty में 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, खबर लिखे जाते समय ये 38 अंक फिसलकर 22,820 के आसपास कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजार बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। जापान का निक्केई 0.33 फीसदी, कोरिया का कोस्पी 0.95 फीसदी नीचे रहा। इस बीच, उम्मीद से अधिक सीपीआई मुद्रास्फीति डेटा के बाद, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 भी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजारों में, नैस्डैक ने एनवीडिया स्टॉक में 7 प्रतिशत की वृद्धि के दम पर पहली बार 17,000 का आंकड़ा पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्तर हासिल किया। नैस्डैक 0.59 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, एसएंडपी 500 में मामूली वृद्धि (0.02 प्रतिशत) देखी गई, जबकि डॉव जोन्स 0.55 प्रतिशत फिसल गया।

यह भी पढ़ें: Nifty-50 Index: दिसंबर 2025 तक 26,500 पर पहुंचेगा निफ्टी

घरेलू मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) एक बार फिर खरीदार बन गए हैं और उन्होंने 65.67 करोड़ रुपये के शेयर हासिल किए हैं।

इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीदारी जारी रखी और 28 मई को 3,231.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के नतीजों से पहले अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की जिसके चलते बाजार कल गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28 मई (BSE Sensex Today) बढ़त के साथ 75,585.40 अंक पर खुला। हालांकि, सेंसेक्स दिन भर हरे और लाल निशान के बीच झूलता रहा और अंत में 0.29 प्रतिशत या 220.05 अंक की गिरावट लेकर 75,170.45 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: बाजार नियामक सेबी ने इनविट मानकों में बदलाव किए

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी -50 (Nifty-50) भी पॉजिटिव शुरुआत के बावजूद 44.30 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 22,888.15 के लेवल पर बंद हुआ।

 

First Published - May 29, 2024 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट