facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद S&P ने Adani ग्रुप की तीन कंपनियों का आउटलुक किया नेगेटिव

Advertisement

एसऐंडपी ग्लोबल रेंटिंग्स ने कहा है कि अदाणी के तीन बोर्ड सदस्यों पर आरोपों के बाद समूह की अन्य कंपनियों के प्रति निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है

Last Updated- November 22, 2024 | 9:47 PM IST
Adani Enterprises

अमेरिका में भारतीय उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और सात अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल ने आज समूह की तीन कंपनियों पर अपना आउटलुक बदलते हुए इसे ऋणात्मक कर दिया है।

एसऐंडपी ग्लोबल ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (अदाणी इलेक्ट्रिसिटी), अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (अदाणी पोर्ट्स) और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की सहायक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 2 (एजीईएल आरजी 2) को लेकर अपने आउटलुक में बदलाव किया है। एजीईएल पर आरोपों के छींटे लगे हैं, लेकिन अमेरिकी में चल रही कार्यवाही में इसका नाम सीधे नहीं लिया गया है।

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बयान में कहा है कि अदाणी समूह की कंपनियों के तीन बोर्ड सदस्यों पर अमेरिका में लगे आरोपों के बाद समूह की अन्य कंपनियों के प्रति भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है क्योंकि संस्थापक समूह की कई संस्थाओं के बोर्ड में शामिल हैं। इससे उन्हें रकम जुटान में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और उधारी भी महंगी मिल सकती है।

कंपनी ने अदाणी समूह की तीन कंपनियों की रेटिंग के बारे में बताया है। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और अदाणी पोर्ट्स को बीबीबी- रेटिंग दी गई है जबकि एजीईएल आरजी 2 को बीबी+ रेटिंग मिली है। साथ ही उसने नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल पीटीवाई लिमेटड (एनक्यूएक्सटी) को बीबी और अदाणी इंटरनैशनल कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीपीएल) को बीबीबी- रेटिंग दी है।

अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि अदाणी समूह की कंपनियों के बोर्ड सदस्यों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत योजना में शामिल हैं और उन्होंने ऑफशोर बॉन्ड जुटाने के लिए विदेशी निवेशकों को गलतबयानी कर रिश्वत विरोधी अनुपालना नीति का उल्लंघन किया है। इससे अदाणी समूह की अन्य कंपनियों के प्रबंधन और प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि भले ही ये अभी आरोप हैं मगर ये अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद आए हैं जिस पर सर्वोच्च न्यायालय और भारतीय प्रतिभूति बाजार ने अदाणी समूह की कंपनियों की जांच की थी।

कंपनियों पर ऋणात्मक आउटलुक से पता चलता है कि अगर उनकी रकम जुटाने की क्षमता कमजोर होती है, महंगा कर्ज मिलता है अथवा आरोप सही साबित होते हैं तो कंपनी के नकदी प्रवाह पर भी खासा असर हो सकता है।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement