facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयरPF Withdrawal Rules: नौकरी करते हुए भी निकाल सकते हैं पैसा, कब-कब मिलती है निकासी की मंजूरीIndia-UK FTA आज से लागू; स्कॉच व्हिस्की, कारें मिलेंगी सस्ती, स्टील, IT सेक्टर को भी बड़ी राहत

Swiggy का मूल्यांकन घटने के बाद टूटा Zomato का शेयर, ONDC की वजह से दोनों कंपनियां खतरे में

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 11:25 PM IST
Swiggy Zomato Delivery Partners Strike

जोमैटो (Zomato) का शेयर मंगलवार को 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया क्योंकि अमेरिकी फंड मैनेजर इन्वेस्को (Invesko) ने प्रतिस्पर्धी फूड डिलिवरी एग्रीगेटर Swiggy का मूल्यांकन घटाकर आधा कर दिया है।

Zomato का शेयर कारोबार की समाप्ति पर 60.94 रुपये पर बंद हुआ, इस तरह से फूड डिलिवरी का मूल्यांकन 52,281 करोड़ रुपये बैठता है।

स्विगी के मूल्यांकन में कमी ऐसे समय में देखने को मिली है जब कई निवेशक दुनिया भर की तकनीकी कंपनियों के मूल्यांकन का आकलन कर रहे हैं। अभी जोमैटो की ट्रेडिंग उसके इश्यू प्राइस 76 रुपये से 20 फीसदी नीचे हो रही है। बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले समय में इस शेयर पर और दबाव रह सकता है।

Also read: Zomato, Swiggy को ONDC से मिल रही सीधी टक्कर, डिलिवर कर रहा सस्ता खाना

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, नई पीढ़ी की कई कंपनियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट शून्य है। साथ ही लाभ में बढ़े राजस्व का योगदान काफी ज्यादा है। जोमैटो के मामले में ऐसा नहीं है क्योंकि उसका कारोबार श्रम गहनता वाला है।

जोमैटो व स्विगी दोनों ही भारत सरकार की तरफ से बनाए गए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से खतरे का सामना कर रही हैं, जो रेस्टोरेंट को फूड की बिक्री सीधे उपभोक्ताओं को करने की इजाजत देता है। इस तरह से थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर भरोसे की दरकार नहीं पड़ती। विशेषज्ञों ने हालांकि कहा कि फूड डिलिवरी दिग्गजों पर ONDC का कितना बड़ा असर दिखेगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा क्योंकि अभी शुरुआती दिन हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement