facebookmetapixel
Navratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेश

UltraTech ने ऐसा क्या किया एलान कि गिर गए इन कंपनियों के शेयर्स

पॉलिकैब इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज, हैवल्स इंडिया और आरआर केबल के शेयर 21% तक गिर गए।

Last Updated- February 27, 2025 | 10:59 PM IST
UltraTech Cement's profit declined, but revenue increased; Brokerage house increased the target price UltraTech Cement का मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा; ब्रोकरेज हाउस ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

पॉलिकैब इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज, हैवल्स इंडिया और आरआर केबल के शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर गुरुवार को काफी बिकवाली के कारण 21 फीसदी तक गिर गए। यह गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा अगले दो वर्षों में लगभग 1,800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वायर ऐंड केबल (डब्ल्यूऐंडसी) क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा के बाद हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 5 फीसदी की गिरावट के साथ 10,420.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

विश्लेषकों का मानना है कि डब्ल्यूऐंडसी कंपनियों का मार्जिन आने वाले वर्षों में कम हो सकता है अगर अल्ट्राटेक आक्रामक रूप से मूल्य निर्धारण करता है।

वायर ऐंड केबल शेयरों में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर 21 फीसदी की गिरावट के साथ 2,997.70 रुपये, आरआर केबल 20 फीसदी गिरावट के साथ 890.70 रुपये, पॉलिकैब 19 फीसदी गिरकर 4,673.90 के स्तर पर बंद हुए। हैवल्स इंडिया (1,449.60 रुपये) और फिनोलेक्स केबल्स (839.40 रुपये) के शेयर 5 फीसदी तक गिरे। इनमें हैवल्स इंडिया, आरआर केबल और फिनोलेक्स केबल 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं इसकी तुलना में सेंसेक्स 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ गुरुवार को 74,612.43 के स्तर पर बंद हुआ।

जेएम फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के विश्लेषक मानते हैं कि पेंट उद्योग की तरह ही अल्ट्राटेक आक्रामक रूप से मार्केटिंग में निवेश कर सकता है और अपने मार्जिन को उस बाजार में लगा सकता है जहां शीर्ष 5 खिलाड़ियों के पास करीब 45-50 फीसदी शेयर हैं।

First Published - February 27, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट