facebookmetapixel
Advertisement
Bharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!AI की वैश्विक दौड़ में भारत की दावेदारी, दिल्ली बनेगी रणनीति का केंद्रइन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरी

Stocks to Watch today: TCS से लेकर Shriram Finance और Aadhar Housing तक, आज इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर

Advertisement

Stocks to Watch today, July 28, 2025: व्हर्लपूल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, सेल, TCS और आधार हाउसिंग फाइनेंस आज देखने लायक कुछ शीर्ष स्टॉक हैं।

Last Updated- July 28, 2025 | 9:00 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch today, 28 July: एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (28 जुलाई) को सपाट या लाल निशान में खुल सकते है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8:20 बजे 1 अंक की गिरावट के साथ 24,841 पर था। यह बाजार के सपाट या लाल निशान में खुलने का संकेत देता है।

इस बीच, सोमवार को इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन;

Tata Consultancy Services (TCS): भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी चालू वित्त वर्ष में अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में लगभग 2 प्रतिशत यानी लगभग 12,260 कर्मचारियों की कटौती करने की योजना बना रही है। इस कदम का उद्देश्य एआई-संचालित कारोबारिक बदलाव की ओर बढ़ते रुझान के बीच चपलता बढ़ाना है।

Aadhar Housing Finance: आधार हाउसिंग फाइनेंस के प्रमोटर बीसीपी टॉपको VII प्राइवेट लिमिटेड ने कंपनी में 64.14 प्रतिशत हिस्सेदारी बीसीपी एशिया II होल्डको VII प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के लिए एक समझौते पर साइन किए हैं।

Whirlpool India: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सामान बनाने वाली का जून तिमाही में कंसोलिडेट नेट लाभ सालाना आधार पर बढ़कर 146.08 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 145.25 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2.58 प्रतिशत घटकर ₹2,432.32 करोड़ रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2,496.86 करोड़ था।

Shriram Finance: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान 2,159.39 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 2024-25 की अप्रैल से जून तिमाही के 2,030.64 करोड़ रुपये से 6 प्रतिशत अधिक है।

Balkrishna Industries: कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 41.2 फीसदी घटकर 288.3 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 490 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.7 फीसदी बढ़कर 2,760 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,714 करोड़ रुपये था।

Steel Authority of India (SAIL): सरकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में स्टेनलों लाभ में कई गुना वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष कई फना बढ़कर 685.48 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 10.68 करोड़ रुपये था। 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.01 प्रतिशत बढ़कर ₹25,921.46 करोड़ हो गया।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अपने शुद्ध मुनाफे में 40 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की है। इस तिमाही में बैंक का समेकित मुनाफा 4,472.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 7,448.16 करोड़ रुपये था। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह पिछले साल बैंक की सहायक कंपनी कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी (KGI) में 70 फीसदी हिस्सेदारी बेचने से मिला 3,013 करोड़ रुपये का लाभ है, जो इस बार नहीं था। इसके अलावा, बढ़ते फंसे कर्ज (स्लिपेज) और प्रावधानों में बढ़ोतरी ने भी मुनाफे पर असर डाला।

Zen Technologies: कंपनी का जून तिमाही में रेवेन्यू 158.22 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर ₹324.97 करोड़ से 51.31 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। जबकि सालाना आधार पर 37.86 प्रतिशत कम है। नेट प्रॉफिट ₹47.75 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर ₹101.05 करोड़ से 52.75 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

Q1 Results Today: कई कंपनियां आज यानी सोमवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित करने वाली हैं। इनमें इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, गेल इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, वारी एनर्जीज, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, अदानी टोटल गैस, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, अजंता फार्मा, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, पीरामल फार्मा, मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया, केईसी इंटरनेशनल, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस, पारादीप फॉस्फेट्स, ग्रेविटा इंडिया, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कारट्रेड टेक, टीटीके प्रेस्टीज, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, अरविंद फैशन्स लिमिटेड, जेके पेपर, थंगमयिल ज्वेलरी, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, एनएसीएल इंडस्ट्रीज, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, क्वेस कॉर्प, मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, अरविंद स्मार्टस्पेसेज, एक्सप्रो इंडिया, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, मोल्ड-टेक पैकेजिंग, एस्टेक लाइफसाइंसेज, सांघी शामिल हैं। इंडस्ट्रीज, सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement