facebookmetapixel
Advertisement
Womens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’Nepal Elections 2026: भारी जीत के साथ नेपाल के ‘शाह’ होंगे बालेंद्र, राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदफ्लिपकार्ट में अप्रेजल के बाद छंटनी: 300 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजहफरवरी में जमकर दौड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियां: दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में 40% से ज्यादा का उछाल

₹250 से नीचे का इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट शेयर दे सकता है 40% रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- पंखों की मांग बनेगी बड़ा ट्रिगर

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की वृद्धि में पंखों का कारोबार प्रमुख ट्रिगर बना हुआ है। सोलर एनर्जी केटेगरी मीडियम टर्म में वृद्धि का एक अहम आधार बनकर उभर रहा है।

Last Updated- March 06, 2026 | 3:12 PM IST
Stock to buy

Stock To Buy: ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (6 मार्च) को बड़ी गिरावट देखी गई। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार नीचे आया। हालांकि, बाजार में कमजोरी के बावजूद इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Crompton Greaves Consumer Electricals) के शेयर बढ़त में ट्रेड करते दिखे। ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की वृद्धि में पंखों का कारोबार प्रमुख ट्रिगर बना हुआ है। साथ ही सोलर एनर्जी केटेगरी मीडियम टर्म में वृद्धि का एक अहम आधार बनकर उभर रहा है।

Crompton Greaves पर टारगेट प्राइस: ₹350

मोतीलाल ओसवाल ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स पर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 40 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर गुरुवार को 249.80 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में क्रॉम्पटन ने कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स के कई सेक्टर्स में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी पंखे, लाइट से जुड़े प्रोडक्ट्स, घरों में इस्तेमाल होने वाले पानी के पंप और घरेलू उपकरणों के कारोबार में मजबूत खिलाड़ी बन चुकी है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, पंखों के सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है और घरेलू पंप के क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह अग्रणी कंपनियों में शामिल है। लाइट से जुड़े प्रोडक्ट्स के कारोबार में कंपनी शीर्ष तीन कंपनियों में आती है और घरेलू उपकरणों के सेक्टर में भी यह शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल है। बीजीएएल के अधिग्रहण से कंपनी को छोटे घरेलू उपकरणों के कारोबार में अपने उत्पादों की सीरीज को और मजबूत करने में मदद मिली है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की आय में औसतन लगभग 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हो सकती है। प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में वृद्धि का अनुमान इस प्रकार है—कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स में करीब 8 प्रतिशत, रोशनी से जुड़े उत्पादों में लगभग 6 प्रतिशत और बीजीएएल कारोबार में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

Also Read | ₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदा

हाई से 32% नीचे कर रहा ट्रेड

क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर अपने 52 वीक्स हाई 367.50 रुपये से करीब 32 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स का लो 217.50 रुपये है। एक और तीन महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। जबकि छह महीने में शेयर 23.75 प्रतिशत और एक साल में 27.16 फीसदी गिरा है। दो साल में स्टॉक में 14 प्रतिशत और तीन साल में 20.78 फीसदी की गिरावट आई है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement