facebookmetapixel
Advertisement
US में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदम

इस एनर्जी स्टॉक पर Motilal Oswal समेत ये 3 ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड के लिए BUY की सलाह

Advertisement

Stock To Buy: ब्रोकरेज हाउसेस ने एनर्जी स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोक्रेजीज ने शेयर के 410 रुपये जाने का अनुमान लगाया है।

Last Updated- July 29, 2025 | 2:50 PM IST
stocks to buy today

Stock to Buy: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की ओर से लगातार बिकवाली के दबाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साथ ही कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। निवेशकों की नजरें इस सप्ताह समाप्त हो रही टैरिफ की समय सीमा पर टिकी हुई है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउसेस ने एनर्जी स्टॉक पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोक्रेजीज ने शेयर के 410 रुपये जाने का अनुमान लगाया है।

Petronet पर Antique Broking: टारगेट प्राइस ₹362| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म एंटिक ब्रोकिंग ने पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस मामूली घटाकर 362 रुपये कर दिया है। पहले यह 362 रुपये था। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 20 फीसदी का अपसाइड दे सकता है। पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर सोमवार को 301 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि पेट्रोनेट ने अपनी ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना को बेहद प्रतिस्पर्धी लागत पर पूरा करके महत्वपूर्ण वैल्यू एडिशन जारी रखा है। हालांकि, एक प्रमुख अनिश्चितता यह है कि आने वाले समय में ऑफ-टेकर्स (ग्रहणकर्ताओं) के साथ मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के रिन्यूल को लेकर बातचीत कैसे होती है। हम इसमें टैरिफ वृद्धि को केवल 3% मानकर चल रहे हैं। साथ ही दहेज टर्मिनल की टैरिफ में एक बार 10% की कटौती को भी शामिल किया है।

ब्रोकरेज ने कहा कि पीडीएच परियोजना से जुड़ा जोखिम अब भी बना हुआ है। वर्तमान में यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित आय (P/E) के मुकाबले 10 गुना के आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। हम इस पर अपनी BUY रेटिंग बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Defence PSU पर ब्रोकरेज की नजर: कमाई में गिरावट के बावजूद स्टॉक पर भरोसा बरकरार, 38% तक रिटर्न की तैयारी

Petronet LNG पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस ₹410| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने पेट्रोनेट एलएनजी पर ‘BUY‘ की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 410 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर 36 फीसदी का अपसाइड दे सकता है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि पेट्रोनेट एलएनजी वर्तमान में FY27E EPS के आधार पर 9.7 गुना के वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। जबकि इसका ऐतिहासिक एक-वर्षीय फॉरवर्ड P/E 10.9 गुना रहा है। हमने पेटकेम प्लांट के लिए पूरी पूंजीगत व्यय (capex) को शामिल किया है। हालांकि, इसे हमने रूढ़िवादी तरीके से FY29E P/B के 0.5 गुना पर आंका है और इसे FY27 तक डिस्काउंट किया है।

यह भी पढ़ें: घटती कमाई के बीच दिग्गज Defence Stock पर कम हुआ भरोसा! तीन ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेट

Petronet पर Emkay Global: टारगेट प्राइस ₹390| रेटिंग BUY|

ग्लोबल ब्रोकरेज एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने भी पेट्रोनेट एलएनजी पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 390 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 30% का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि प्रबंधन भारत की गैस खपत को लेकर आशावादी बना हुआ है। उनका मानना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती लिक्विफेक्शन क्षमता से मध्यम अवधि में स्पॉट गैस की कीमतें आकर्षक बनी रहेंगी। हमने FY26E और FY27E के लिए वॉल्यूम अनुमान कम किए हैं। इसके कारण EPS में क्रमशः 4% और 3% की कटौती की गई है। हमने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹390 को बिना बदलाव के रखा गया है।

यह भी पढ़ें: कमाई में जबरदस्त उछाल! 4 ब्रोकरेज बोले- ये Realty Stock अब देगा 51% तक का रिटर्न

Petronet LNG Q1 Results

देश की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का नेट लाभ जून 2025 को समाप्त तिमाही में 25 प्रतिशत घटकर 850.58 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वह ओडिशा में एक नया एलएनजी टर्मिलन बनाने के लिए 6,355 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,141.58 करोड़ रुपये था। पेट्रोनेट एलएनजी ने बताया कि मॉनसून जल्दी आने पर बिजली की मांग में गिरावट के कारण कम मात्रा में आयात करने से उसका नेट लाभ घटा।

कंपनी ने बताया कि गुजरात स्थित दाहेज तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनल ने अप्रैल-जून 2024 में 248 टीबीटीयू की तुलना में 207 टीबीटीयू (ट्रिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) का आयात किया। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 220 टीबीटीयू का प्रसंस्करण किया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 262 टीबीटीयू था।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement