facebookmetapixel
MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

Stock Market Update: हरे निशान में शेयर बाजार, Sensex 160 अंक चढ़ा, Nifty 23,310 के पार

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी धीमी शुरुआत का संकेत दिया। खबर लिखे जाते समय यह 23,290 के नीचे कारोबार करता दिखा।

Last Updated- June 11, 2024 | 12:35 PM IST
Stock Market Fall
Representative Image

Mid-day Market Update: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। 12:30 बजे के करीब, BSE Sensex 170 अंक के उछाल के साथ 76,662 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, Nifty 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 23,331 के लेवल पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

Stock Market Update: सुबह 10:13 बजे तक प्रमुख सूचकांक में सुधार देखने को मिला। बाजार में फिर से हरियाली देखने को मिली। सेंसेक्स 160.08 उछलकर 76,650 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी50 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 23,312 के स्तर पर कारोबार करतेा दिखा।

Opening Bell: मंगलवार सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी अपने पिछले बंद से मामूली गिरावट के साथ ओपन हुए।

बीएसई सेंसेक्स 25 अंक गिरकर 76,464 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 0.06 प्रतिशत फिसलकर 23,244 के स्तर पर आ गया।

आज के टॉप गेनर्स

सेंसेक्स पर एनटीपीसी, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन टुब्रो, एचसीएल टेक एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे, जबकि एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स में रहे।

निफ्टी 50 पर आयशर मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और एचयूएल टॉप 5 गेनर्स में रहे जबकि बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और एसबीआई लाइफ घाटे में रहे।

व्यापक सूचकांकों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया, मिडकैप सूचकांक 0.43 और स्मॉलकैप सूचकांक 0.51 प्रतिशत से ऊपर रहा।

सूचकांकों में, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी फार्मा क्रमशः 1.79 प्रतिशत, 0.76 प्रतिशत और 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

ग्लोबाल मार्केट से मिलेजुले संकेतों को देखते हुए बेंचमार्क सेंसेक्स, निफ्टी में आज (मंगलवार) उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी धीमी शुरुआत का संकेत दिया। खबर लिखे जाते समय यह 23,290 के नीचे कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजार में भी मिलाजुले संकेत देखने को मिले। यूएस फेड की बुधवार को बैठक होने वाली है। फिलहाल, बाजार इस साल के लिए केवल एक दर कटौती की उम्मीद कर रहा है, जो नवंबर में होने की उम्मीद है।

एशियाई बाजार में, जापान का निक्केई 225 0.57 प्रतिशत बढ़ा, जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.54 प्रतिशत बढ़ा।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.21 प्रतिशत ऊपर दिखा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डेक इंडेक्स 0.79 प्रतिशत बढ़ा।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 1.29 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इस बीच, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक वायदा 1.26 प्रतिशत नीचे था।

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात, एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.26 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.18 फीसदी बढ़ा।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

ब्लू-चिप आईटी शेयरों (IT Stocks) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में बिकवाली के बीच शुरुआती कारोबार में अपने ऑल टाइम स्तर पर पहुंचने के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को गिरावट में बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज शुरुआती कारोबार में 77,000 का आंकड़ा लांघ गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स 203.28 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76,490.08 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 30.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,259.20 अंक पर बंद हुआ।

First Published - June 11, 2024 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट