facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Closing Bell: निफ्टी में 10 दिनों से जारी गिरावट पर लगी ब्रेक, 22,337 पर बंद हुआ; सेंसेक्स 740 अंक चढ़ा; Adani Port टॉप गेनर

Advertisement

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट और एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव से बाजार के कमजोर से सपाट नोट में खुलने की संभावना है।

Last Updated- March 05, 2025 | 3:52 PM IST
Paradeep Phosphates Share Price
Representative image

Stock Market Closing Bell: एशिआई बाजारों में तेजी के रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (5 मार्च) को पॉजिटिव नोट पर ओपन हुए। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले आईटी स्टॉक्स में उछाल ने भी बाजार को ऊपर खींचा है। अमेरिकी के कॉमर्स मिनिस्टर ने कनाडा और मैक्सिको टैरिफ पर कुछ राहत का संकेत दिया है। इससे सेंटीमेंट पर सकारातमक असर पड़ा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मामूली बढ़त लेकर 73,005.37 पर खुला। जबकि मंगलवार को यह 72,989 के स्तर पर बंद हुआ था। दोपहर 1:20 बजे सेंसेक्स 810.76 अंक या 1.11% चढ़कर 73,800 पर चल रहा था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी बढ़त में खुला। दोपहर 1:20 बजे निफ्टी 271.65 अंक या 1.23% की बढ़त लेकर 22,354.30 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

ब्रोडर मार्केट ने भी ली राहत की सांस

ब्रोडर मार्केट्स में भी आज बढ़त देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स भी 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुआ।

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी की वजह?

निचले स्तरों पर खरीदार के चलते बाजार आज हरे निशान में बंद हुआ। एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू बाजारों पर पॉजिटिव असर पड़ा। इसके अलावा इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले आईटी स्टॉक्स में उछाल ने भी बाजार को ऊपर खींचा है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय बाजारों में सुधार का श्रेय काफी हद तक कई दिनों की गिरावट के बाद नेचुरल सुधार को दिया जा सकता है।

टॉप गेनर्स

निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 46 आज बढ़त में बंद हुए। अदानी पोर्ट्स टॉप गेनर रहा। इसमें 5% की तेजी आई। टाटा स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 5.15 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और श्रीराम फाइनेंस 3.37 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पहले मंगलवार को बाजार में लगातार तीसरी दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13% की गिरावट लेकर 72,989.93 पर बंद हुआ। निफ्टी 36.65 अंक या 0.17% की गिरावट लेकर 22,082 पर क्लोज हुआ।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाने के फैसले पर कंपनियों और निवेशकों की प्रतिक्रिया के कारण वॉल स्ट्रीट पर शेयरों में फिर से गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार की सुबह एसएंडपी 500 में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई, नैस्डैक में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई और डॉव में 423 अंक या 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

अमेरिका, चीन, कनाडा और मैक्सिको के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर से अमेरिकी शेयरों में हाल ही में आई गिरावट को और और ज़्यादा बढ़ गई है। यह गिरावट पहले अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेतों के कारण आई थी।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 7:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement