facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Asian Paints Share: बेच दें या होल्ड करें शेयर? जानें क्या है ब्रोकरेज फर्मों की राय

देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी के नेट प्रॉफिट में जून तिमाही (Q1FY24) के दौरान 24.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:58 AM IST
Asian Paints

पहली तिमाही के ख़राब प्रदर्शन के चलते कई ब्रोकरेज फर्मों ने एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर का टारगेट प्राइस घटा दिया है। फर्मों की तरफ से यह प्रतिक्रिया दरअसल पेण्ट कंपनी के शेयर में गिरावट के चलते आई हैं।

बता दें कि देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स का शेयर (Asian Paints) गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 4.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया। कंपनी के शेयर में गिरावट पहली तिमाही में मुनाफा में भारी गिरावट की वजह से आई है।

ब्रोकरेज फर्मों से घटाया टारगेट प्राइस

रिपोर्टों के अनुसार, अधिकांश अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज ने पहली तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के बाद एशियन पेंट्स स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस में कटौती की है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने ‘Buy’ की ही रेटिंग रखते हुए एशियन पेंट्स के प्राइस टारगेट को घटाकर 3,650 रुपये कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने भी अपना ‘तटस्थ’ रुख बरकरार रखा है, लेकिन अपना लक्ष्य मूल्य घटाकर 2,750 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

अपनी ‘खरीदें’ रेटिंग को दोहराते हुए, वैश्विक ब्रोकरेज यूबीएस ने इसके लक्ष्य मूल्य को घटाकर 3,650 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भी अपना ‘न्यूट्रल’ (अस्थिर) रुख बरकरार रखा है, लेकिन अपना टारगेट प्राइस घटाकर 2,750 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने भी एशियन पेंट्स के शेयर को लेकर अपने दृष्टिकोण ‘Neutral’ रखा है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 2,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

इस बीच, सिटी ने एशियन पेंट्स का शेयर ‘बेचने’ की सिफारिश बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को घटाकर 2,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। जेफ़रीज़ ने भी ‘अंडरपरफॉर्म’ रेटिंग रखी है और टारगेट प्राइस को घटाते हुए 2,100 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मुनाफे में भारी गिरावट का असर, Asian Paints का शेयर 4.5% तक लुढ़का

बेचें या होल्ड करें एशियन पेंट्स का शेयर

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के विश्लेषकों का मानना ​​है कि एशियन पेंट्स को चुनौती वाले कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें प्रतिस्पर्धी बढ़ना, वस्तुओं की उच्च कीमतें और उद्योग के ग्रोथ रेट में सुस्ती शामिल है।

ब्रोकरेज ने कहा, “एशियन पेंट्स (Asian Paints) पेण्ट बाजार में सबसे बड़ी कंपनी है। इसलिए पेण्ट उद्योग के ग्रोथ को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी एशियन पेंट्स के कन्धों पर है। हालांकि, कंपनी अपना वितरण बढ़ा सकती है और अतिरिक्त फुट-ऑन-स्ट्रीट स्ट्रेटिजी में निवेश बढ़ाने के साथ विज्ञापन पर खर्च बढ़ा सकती है।”

फर्म ने कहा, ”हमारा मानना ​​है कि कंपनी अगर इस तरह का कुछ करती है तो 12-18 महीने के अंतराल के बाद इसके परिणाम देखने को मिल सकते हैं और शॉर्ट टर्म में कंपनी की कमाई पर असर पड़ सकता है।

ब्रोकरेज ने इसने ‘Reduce’ रेटिंग और 2,550 रुपये (पहले 2,600 रुपये) का टारगेट प्राइस बनाए रखा है क्योंकि उसका मानना ​​है कि स्टॉक का वैल्यूएशन (58.5x FY26E का पी/ई) बढ़ा हुआ है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल ने बरकरार रखी ‘ख़रीदे’ की रेटिंग

वहीं, नुवामा इंस्टीट्यूशनल के अनुसार, लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने वाले निवेशकों को एशिया पेंट्स (Asian Paints) के शेयर में गिरावट का फायदा उठा सकते हैं।

फर्म ने यह विशवास कंपनी के ग्रामीण प्रदर्शन में संभावित सुधार और भविष्य में अनुमानित मूल्य वृद्धि के चलते दर्शाया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हम ग्रामीण खपत में सुधार और आगे कीमतों में बढ़ोतरी पर नजर रखेंगे। हमने 3,450 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ (Buy) रेटिंग को बरकरार रखा है।”

कैसे रहे एशियन पेंट्स के तिमाही नतीजे

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के नेट प्रॉफिट में जून तिमाही (Q1FY24) के दौरान 24.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,170 करोड़ रुपये रह गया और इसके भारत के डेकोरेटिव पेंट्स बिजनेस का वॉल्यूम 7 प्रतिशत रहा। तिमाही के अंत में एशियन पेंट्स का एबिटा (EBUTDA) 19.7 प्रतिशत घटकर 1,887 करोड़ रुपये रह गया।

First Published - July 18, 2024 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट