facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

₹360 तक जाएगा Power PSU Stock! रिकॉर्ड हाई से 25% डिस्काउंट पर BUY का मौका; Q4 के बाद ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेट

Advertisement

PSU Stock: नुवामा ने शेयर पर रेटिंग को 'BUY' पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक आगे चलकर 44% का अपसाइड दिखा सकता है।

Last Updated- May 19, 2025 | 3:22 PM IST
Power PSU Stock NTPC Share

Power PSU Stock: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार (19 मई) को हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी स्टॉक्स में दबाव के चलते प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स आज उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट में दिखे। बाजार में इन मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, नुवामा और एंटिक ब्रोकिंग ने पावर पीएसयू स्टॉक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) पर BUY की रेटिंग दी है।

BHEL पर ICICI Securities: टारगेट प्राइस ₹324| रेटिंग BUY|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 324 रुपये कर दिया है। पहले यह 259 रुपये था। इस तरह, शेयर लॉन्ग टर्म में 30 फीसदी अपसाइड दे सकता है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर शुक्रवार को 250.35 रुपये के भाव पर बंद हुए।

BHEL पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹360| रेटिंग BUY|

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया है। ऐसे में शेयर आगे चलकर 44% अपसाइड दिखा सकता है।

Also Read | Defence stock: कमजोर बाजार में भी दहाड़ मार रहा डिफेंस स्टॉक,1 हफ्ते में 41% और महीनेभर में 142% चढ़ा; निवेशक हुए मालामाल

ब्रोकरेज के अनुसार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स भारत में थर्मल कैपेक्स (Thermal Capex) के रिवाइवल में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच 40-50 गीगावॉट की नई ऑर्डरिंग संभावित है। इसका मतलब है कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स अगले 2-3 वर्षों में हर साल 7-8 गीगावॉट के ऑर्डर हासिल कर सकता है।

BHEL पर Antique Broking: टारगेट प्राइस ₹300| रेटिंग BUY|

एंटिक ब्रोकिंग ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, स्टॉक आगे चलकर 20 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को अगले 3-4 वर्षों में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक के हाई ऑर्डर मिलते रहेंगे। इसमें पावर और नॉन-पावर (उद्योगिक) दोनों सेक्टर्स का योगदान होगा। मजबूत ऑर्डरिंग, बेहतर एग्जीक्यूशन और ऑपरेटिंग लिवरेज से मिलने वाले लाभ के चलते FY25-27 के दौरान कंपनी की आय में कई गुना वृद्धि की संभावना है।

हालांकि, हम स्टॉक पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हैं। लेकिन FY26 में अनुमानित मार्जिन अपेक्षा से कम रहने को ध्यान में रखते हुए हमने अपना अनुमान 17% घटा दिया है। फिर भी, हम FY27 के लिए अपने अनुमान और ₹300 के टारगेट प्राइस (जो FY27E EPS के 26 गुना पर आधारित है) को बरकरार रखते हैं।

BHEL Q4 Results

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 504.45 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 489.62 करोड़ रुपये रहा था।

बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय बढ़कर मार्च तिमाही में 9,142.64 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में 8,416.84 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बीएचईएल का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 533.90 करोड़ रुपये हो गया। यह 2023-24 में 282.22 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 28,804.79 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 24,439.05 करोड़ रुपये थी।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement