facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

एनएसई सूचकांक ने रिट और इनविट सूचकांक पेश किया

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 10:44 PM IST
NSE made great earnings, profits improved

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) सूचकांक ने मंगलवार को एक सूचकांक पेश किया। यह रियल इस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) और इन्फ्रास्ट्रकचर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के प्रदर्शन को परखेगा।

वर्तमान में सूचकांक में छह प्रतिभूतियां हैं। इनमें एम्बेसी ऑफिस पार्क्स रिट की भारिता सर्वाधिक 33 फीसदी है। पावरग्रिड इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट दूसरा सबसे बड़ा है। इसकी भारिता 20 फीसदी है।

सूचकांक में प्रतिभितियों का भारांश उसके बाजार पूंजीकरण और रिट अथवा इनविट में निवेश कितना है जिसकी सीमा 33 फीसदी है, इससे निर्धारित होता है। शीर्ष तीन प्रतिभूतियों की कुल भारांश की सीमा 72 फीसदी है।

उद्योग के जानकारों ने कहा कि सूचकांक पेश होने से निवेशकों को इन अपेक्षाकृत नए निवेश के प्रदर्शन को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। यह अधिक जागरूक करेगा और नए निवेशकों को आकर्षित करने में भी मदद कर सकता है।

रिट ऐसा निवेश ट्रस्ट है जिसके पास रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज होती है और वह उसका प्रबंधन करता है और इससे उसकी नियमित कमाई भी होती है। साथ ही इससे उसका पूंजी निवेश भी बढ़ता रहता है। इनविट भी रिट की तरह ही है, लेकिन वह जुटाए गए धन का उपयोग राजमार्गों, सड़कों, पाइपलाइन, गोदामों और विद्युत संयंत्रों जैसी संपत्तियों को चलाने के लिए करता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement