facebookmetapixel
Advertisement
जॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?

MSCI India से अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटाल गैस बाहर, लोअर सर्किट लगा तो जीरो वैल्यू पर होगी निकासी

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:46 PM IST
Gautam Adani

वैश्विक सूचकांक प्रदाता MSCI ने अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल गैस को अपने इंडिया इंडेक्स (India index) से बाहर निकाल दिया है। इस कदम से एक्सचेंज ट्रेड फंड इन दोनों शेयरों से करीब 3,200 करोड़ रुपये की निवेश निकासी करेंगे। यह बदलाव 31 मई से प्रभावी होगा।

MSCI ने कहा है कि अगर अदाणी समूह के दोनों शेयरों में 31 मई को संचयी (cumulative) तौर पर 5 मिनट तक लोअर सर्किट लगा तो इनकी निकासी शून्य कीमत पर होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सूचकांक प्रदाता आधिकारिक बंद भाव का इस्तेमाल करेंगे।

शुक्रवार को अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर 3.5 फीसदी टूटकर 885 रुपये पर बंद हुआ, वहीं अदाणी टोटाल गैस (Adani Total Gas) का शेयर 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 818 रुपये पर बंद हुआ।

MSCI India index से इन दोनों शेयरों की निकासी उनके फ्री-फ्लोट मार्केट कैप सीमा में सूचकांक प्रदाता की तरफ से की गई कमी के कारण हुई है। फरवरी में MSCI ने अदाणी समूह की चार कंपनियों के लिए फ्री-फ्लोट में बदलाव किया था और यह कदम अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के बाद बाजार के प्रतिभागियों से मिली प्रतिक्रिया के बाद उठाया गया था।

अदाणी टोटाल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज और एसीसी के फ्री-फ्लोट में भी फरवरी में कटौती की गई थी। इस बीच, अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड, अंबुजा सीमेंट्स, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पावर के मामले में यथास्थिति बरकरार रखी गई है।

अन्य दो लिस्टेड अदाणी विल्मर और एनडीटीवी MSCI index का हिस्सा नहीं हैं। अदाणी टोटाल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के फ्री-फ्लोट में कमी का फैसला टाल दिया गया था क्योंकि ये दोनों शेयर लगातार लोअर सर्किट को छू रहे थे, जिससे इसके डुप्लिकेट का मसला खड़ा हो सकता था।

Also read: वित्त वर्ष 24 में बाजार सीमित दायरे में रहने के आसार, अभी मुनाफावसूली करना समझदारी: विश्लेषक

6 मई को MSCI ने ऐलान किया था कि वह अदाणी टोटाल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन का फ्री-फ्लोट 25 फीसदी से घटाकर क्रमश: 14 फीसदी व 10 फीसदी कर रही है।

इस घोषणा के बाद विश्लेषकों ने MSCI index से इन दोनों कंपनियों की निकासी का अनुमान जताया था क्यों‍कि कम फ्री-फ्लोट से वह इंडेक्स में बने रहने के लिए न्यूनतम मार्केट कैप की सीमा को पूरा करने में नाकाम हो जाती। उनका अनुमान था कि अदाणी टोटाल गैस सिर्फ इस सीमा को पूरा कर पाएगी।

इंडेक्स से इन दोनों शेयरों की निकासी प्रभावी होने तक इनमें दबाव बना रह सकता है।

Also read: ONDC से प्रभावित होगा जोमैटो का दबदबा, घट सकता हैं कंपनियों का मूल्यांकन

पेरिस्कोप एनॉलिटिक्स के ब्रायन फ्रिएटस का अनुमान है कि इंडेक्स से निकासी के चलते अदाणी टोटाल गैस से 1,535 करोड़ रुपये की और अदाणी ट्रांसमिशन से 1,666 करोड़ रुपये की बिकवाली हो सकती है।

देसी ब्रोकरेज फर्म नुवामा और IIFL ने भी MSCI India index से निकासी पर अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल गैस से इतनी ही निवेश निकासी का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement