facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

10 साल में 1716% का रिटर्न! बजाज ग्रुप की कंपनी निवेशकों को देगी 1600% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

बीते एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 47.49 फीसदी, 134.33 फीसदी, 233.47 फीसदी और 481.48 फीसदी का रिटर्न दिया है

Last Updated- September 20, 2025 | 5:51 PM IST
Persistent Systems Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Maharashtra Scooters Dividend: बजाज ग्रुप की कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 के लिए 160 रुपये प्रति शेयर की अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 1,600 फीसदी की दर से दी जाएगी। कंपनी की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी की बोर्ड ने यह फैसला बीते 15 सितंबर को लिया था। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जिनके नाम 22 सितंबर तक रिकॉर्ड में दर्ज होंगे। डिविडेंड की राशि 13 अक्टूबर, 2025 तक शेयरहोल्डर्स के खातों में जमा कर दी जाएगी।

इससे पहले अप्रैल 2025 में कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 30 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। यानी, इस साल कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को पहले ही 60 रुपये प्रति शेयर की डिविडेंड दे दी थी। अब 160 रुपये की अंतरिम डिविडेंड के साथ कंपनी निवेशकों का भरोसा और मजबूत कर रही है।

कंपनी ने यह भी बताया कि 22 सितंबर को या उससे एक दिन पहले शेयर ex-dividend के रूप में ट्रेड करेंगे। इसका मतलब है कि उस दिन शेयर खरीदने वाले निवेशकों को यह डिविडेंड नहीं मिलेगा। ex-dividend तारीख वह होती है, जब शेयर की कीमत में डिविडेंड की राशि शामिल नहीं होती।

Also Read: Dividend Stocks: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

क्या है कंपनी के शेयरों का हाल?

महाराष्ट्र स्कूटर्स ऑटोमोबाइल पार्ट्स और उपकरण बनाने का काम करती है। कंपनी खास तौर पर प्रेशर डाई कास्टिंग डाइस, जिग्स और फिक्सचर प्रोडक्ट्स बनाती है, जो दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए इस्तेमाल होते हैं। अगर बात कंपनी के शेयरों की करें तो महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर बीते शुक्रवार को 0.35 फीसदी की उछाल के साथ 17757.95 रुपये पर बंद हुए थे। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 11.08 फीसदी का उछाल आया है। लंबे समय में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। बीते एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 47.49 फीसदी, 134.33 फीसदी, 233.47 फीसदी और 481.48 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते दस साल में कंपनी के शेयरों ने 1715.74 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

First Published - September 20, 2025 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट