facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Jane Street पर पाबंदी का असर: ​एक्सपायरी के दिन 21% घटा F&O कारोबार

Advertisement

नोशनल आधार पर इंडेक्स ऑप्शंस का टर्नओवर गुरुवार को घटकर 472.5 लाख करोड़ रुपये रहा जो 3 जुलाई के 601 लाख करोड़ रुपये से कम है।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:18 PM IST
F&O trading

अमेरिकी हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर जेन स्ट्रीट पर पाबंदी के बाद निफ्टी के साप्ताहिक कॉन्ट्रैक्ट्स की पहली एक्सपायरी पर एनएसई में कारोबार पिछली एक्सपायरी के मुकाबले 21 फीसदी घट गया। नोशनल आधार पर इंडेक्स ऑप्शंस का टर्नओवर गुरुवार को घटकर 472.5 लाख करोड़ रुपये रहा जो 3 जुलाई के 601 लाख करोड़ रुपये से कम है।

इंडेक्स ऑप्शंस अनुबंधों की संख्या की बात करें तो गुरुवार को 4.72 करोड़ अनुबंधों की ट्रेडिंग हुई जो तीन महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्टॉक फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस में 2 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली।

बाजार के कई प्रतिभागियों ने चिंता जताई थी कि प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग फर्म पर पाबंदी से वॉल्यूम पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट तस्वीर कुछ हफ्तों में उभरेगी। डेरिवेटिव टर्नओवर में हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेड का हिस्सा 60 फीसदी तक हो सकता है और इसमें ऑप्शंस की होल्डिंग मजबूत हो सकती है।

एक अन्य बाजार प्रतिभागी ने कहा कि छोटे निवेशकों के बीच दोबारा भरोसा पैदा करके और किसी एक इकाई पर कम निर्भरता से लंबी अवधि में बाजार में अच्छा रुख देखने को मिल सकता है।

सितंबर के 537 लाख करोड़ रुपये के सर्वोच्च टर्नओवर से इक्विटी के एफऐंडओ में रोज का औसत कारोबार जून में 35 फीसदी घटकर 346 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement