facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?

Closing Bell: गम में लथपथ दलाल पथ; Sensex 4390 अंक लुढ़का, Nifty ने 1379 अंक का लगाया गोता

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 5.93 फीसदी या 1,379.40 की बड़ी गिरावट के साथ 21,884.50 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- June 04, 2024 | 4:39 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market Today: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बहुत बड़ी लेकर बंद हुआ। शेयर बाजार को मार्च 2020 के बाद से आज सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट का सामना करना पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 76,285.78 अंक पर खुला और खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया। इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान सेंसेक्स 6 हजार अंकों की गिरावट लेते हुए 70,234.43 के निचले लेवल तक भी चला गया था। अंत में यह 5.74 प्रतिशत या 4389.73 अंक गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 5.93 फीसदी या 1,379.40 की बड़ी गिरावट के साथ 21,884.50 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 21,281.45 अंक के नीचले स्तर तक भी चला गया था।

Top Losers

सेंसेक्स में शामिल लगभग ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार बंद हुए। एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड और एसबीआई (SBI) का शेयर सबसे ज्यादा लुढ़क गया। सोमवार को इन शेयरों में जोरदार वृद्धि थी।

Top Gainers

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 6 प्रतिशत चढ़ गया। साथ ही नेस्ले इंडिया, टीसीएस, एशियन पेंट और सनफार्मा के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह ?

लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उम्मीद से कम सीटें मिलने और बहुमत के आंकड़े से पीछे रह जाने के कारण शेयर बाजार आज बुरी तरह फिसल गया। किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए।

बोनांजा पोर्टफोलियो के रिसर्च एनालिस्ट वैभव विदवानी ने कहा, “चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं के कारण घरेलू बाजारों में आज गिरावट आई। यह संभव है कि इसके कारण कुछ विदेशी निवेशकों को बिकवाली करनी पड़ी।”’

उन्होंने कहा, ”ऐसा लग रहा है कि पूर्ण बहुमत या स्पष्ट जनादेश प्राप्त करना वर्तमान में सत्तारूढ़ दल के लिए चुनौतीपूर्ण है। इससे बाजार में निराशावाद का माहौल बन सकता है। इस सप्ताह आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रुख का समर्थन करना जारी रख सकते हैं।”

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली

निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty-50 Index) में सबसे ज्यादा अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर में आई जो 19 प्रतिशत तक गिर गए। अदाणी ग्रुप के अन्य शेयर भी 9 से 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के बाद सोमवार को ग्रुप के शेयरों में 4 से 18 फीसदी के बीच उछाल आया था।

सोमवार को बाजार में आई थी शानदार तेजी

सोमवार को बेंचमार्क 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। एग्जिट पोल में लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद सोमवार को बाजार में तेजी से उछाल आया था।

एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए को मिल रही प्रचंड बहुमत के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी ने लगभग 40 महीनों में अपना बेस्ट ट्रेडिंग सेशन दर्ज किया था।

बता दें कि संसद के 543 सदस्यीय वाले निचले सदन में साधारण बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement