facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

बाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयर

Advertisement

Bonus Share: पतंजलि फूड्स के बोर्ड ने 17 जुलाई 2025 को हुई बैठक में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है। इसके तहत 2:1 के रेश्यो में बोनस मिलेगा।

Last Updated- July 18, 2025 | 1:44 PM IST
Patanjali

Patanjali Foods share price: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर शुक्रवार (18 जुलाई) को कमजोर बाजार के बीच 2 से ज्यादा चढ़ गए और 1,944.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए पर। इसी के साथ लगातार पांचवें दिन शेयर में तेजी रही। पांच ट्रेडिंग सेशन में शेयर 17 फीसदी उछल गया। शेयर अब अपने ऑल-टाइम हाई 2,030 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।

Patanjali Foods: शेयर में तेजी की वजह?

कंपनी के बोर्ड ने 17 जुलाई 2025 को हुई बैठक में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है। इसके तहत 2:1 के रेश्यो में बोनस मिलेगा। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर 2 नए शेयर फ्री दिए जाएंगे। यह बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जो रिकॉर्ड डेट पर एलिजिबल होंगे। यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है और इसे कंपनी के रिजर्व से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Indian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?

बिजनेस ओवरव्यू

पतंजलि फूड्स कई कैटेगरी में मजबूत बाजार स्थिति रखती है। यह भारत की ब्रांडेड कुकिंग ऑयल मार्केट में दूसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी है। पाम ऑयल में यह नंबर 1 है और सोया ऑयल में दूसरा स्थान रखता है। सोया प्रोटीन में इसका 35-40% मार्केट शेयर है। इससे यह सेगमेंट में मार्केट लीडर है। यह भारत में बिस्किट और ओरल केयर मार्केट में चौथे नंबर पर है। इसके अलावा, गाय के घी और शहद के प्रोडक्ट्स में भी कंपनी अग्रणी कंपनियों में से एक है।

पहले रुचि सोया सिर्फ एडिबल ऑयल के कारोबार में थी, लेकिन अब पतंजलि आयुर्वेद से एफएमसीजी सेगमेंट खरीदकर कंपनी ने कारोबार को कई क्षेत्रों में फैलाया है। इससे मुनाफा बढ़ा है और रिस्क कम हुआ है।

FY2025 में कंपनी की कुल आमदनी में FMCG सेगमेंट का योगदान करीब 30% तक पहुंच गया है। आने वाले समय में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। इससे कंपनी का कारोबार और ज्यादा स्थिर व विविध हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Wipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

कंपनी के बारे में

पतंजलि फूड्स (पहले रुचि सोया) तेल बीजों की प्रोसेसिंग, कच्चे तेल को खाने लायक बनाने, सोया फूड और वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स के निर्माण में लगी है। कंपनी अब FMCG और हेल्थ प्रोडक्ट्स (FMHG) जैसे बिस्किट, फूड और न्यूट्रास्युटिकल्स में भी सक्रिय है।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement