facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगी 4.12 लाख करोड़ रुपये की चपत

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,12,152.83 करोड़ रुपये घटकर 4,61,56,748.42 करोड़ रुपये (5.50 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया।

Last Updated- September 06, 2024 | 12:54 PM IST
stock market today

Stock Market down: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की निकासी के कारण भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के चलते शुक्रवार सुबह के कारोबार के दौरान निवेशकों की संपत्ति 4.12 लाख करोड़ रुपये कम हो गई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ आज सुबह के कारोबार के दौरान 896.7 अंक या 1.09 प्रतिशत गिरकर 81,304.46 पर पहुंच गया।

बता दें कि सेंसेक्स ने सप्ताह की शुरुआत रिकॉर्ड हाई के साथ की थी और यह सोमवार को 82,725.28 के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर भी पहुंच गया था।

बाजार में लिस्टेड कंपनियों का घटा मार्केट कैप

इक्विटी में कमजोर रुख के बाद सुबह के कारोबार के दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,12,152.83 करोड़ रुपये घटकर 4,61,56,748.42 करोड़ रुपये (5.50 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया।

एसबीआई का शेयर फिसला, बजाज फाइनेंस में तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का टोक्यो, चीन का शंघाई और हांगकांग के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के ज्यादातर शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट में बंद हुए।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 गुरुवार को 53.60 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 25,145.10 पर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.18% या 151.48 अंकों की गिरावट के साथ 82,201.16 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published - September 6, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट