facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

ऐक्सिस फ्रंट-रनिंग मामला: SAT ने SEBI को और दस्तावेज साझा करने के दिए निर्देश

Advertisement

सेबी ने फरवरी 2023 में जोशी और 19 अन्य के खिलाफ एक अंतरिम आदेश और कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Last Updated- September 22, 2025 | 10:23 PM IST
SEBI

ऐक्सिस म्युचुअल फंड के पूर्व प्रमुख डीलर वीरेश जोशी की अपील पर प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने बाजार नियामक सेबी को आदेश दिया है कि वह याची के साथ अतिरिक्त दस्तावेज साझा करे, जिनकी मांग फ्रंट-रनिंग मामले में याची ने की थी। 18 सितंबर के अपने आदेश में पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्ति पीएस दिनेश कुमार की अगुआई वाले पीठ ने सेबी के 23 अक्टूबर 2023 के उस पत्र को रद्द कर दिया, जिसमें जांच सामग्री दिए जाने का जोशी का अनुरोध खारिज कर दिया गया था। सैट ने कहा कि नोटिस पाने वाला अपने बचाव के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज पाने का हकदार है।

सेबी ने फरवरी 2023 में जोशी और 19 अन्य के खिलाफ एक अंतरिम आदेश और कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें 25 ब्रोकरों के माध्यम से एक बड़े क्लाइंट की ओर से किए गए बड़े सौदे से पहले कथित तौर पर लेन-देन करने का आरोप लगाया गया था। नियामक ने 30.55 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त कर ली थी और नोटिस पाने वालों को प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया था।

जोशी ने सैट के समक्ष अपनी अपील में तर्क दिया कि सेबी ने महत्त्वपूर्ण साक्ष्यों को रोक रखा है, जिनमें डिजिटल डेटा, गवाहों के बयान, ट्रेड लॉग और कॉल रिकॉर्ड शामिल हैं, जो आरोपों पर उनकाजवाब तैयार करने के लिए आवश्यक थे। इस बीच, सेबी का कहना है कि सभी प्रासंगिक सामग्री पहले ही उपलब्ध करा दी गई है या उसका निरीक्षण किया जा चुका है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधिकरण ने माना कि जोशी कई दस्तावेज पाने के हकदार हैं, जिन्हें सेबी ने देने से मना कर दिया था।

ब्लूमबर्ग चैट के लिए धारा 65बी प्रमाणपत्र सहित कुछ अन्य मदों पर न्यायाधिकरण ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया और कहा कि साक्ष्य की स्वीकार्यता बाद में निर्धारित की जाएगी। सैट ने आदेश में कहा, प्रतिभूतियों के सौदों के मामले के दौरान यह पहलू महत्त्वपूर्ण है कि अपीलकर्ता की डिवाइस एएमसी की कस्टडी में थे या नहीं। इसलिए, अपीलकर्ता एएमसी द्वारा रखे जाने वाले दैनिक रजिस्टर की एक प्रति पाने का हकदार होगा। हम सेबी को इसे उपलब्ध कराने का निर्देश देते हैं।

Advertisement
First Published - September 22, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement