facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Demat में यूनिट क्रेडिट करने के लिए AIF को मिली SEBI की मोहलत

Advertisement

नए सर्कुलर के अनुसार, 500 करोड़ रुपये के निवेश वाले AIF को मौजूदा निवेशकों को 31 जनवरी तक यूनिट स्थानांतरित करने होंगे।

Last Updated- December 12, 2023 | 9:54 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) के अनुपालन बोझ को कम करने के प्रयास में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उन्हें निवेशकों के डीमैट खाते में यूनिट स्थानांतरित करने के लिए और समय देने की अनुमति दी है।

सेबी ने उन मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया है जिनमें निवेशकों ने अभी तक एआईएफ को डीमैट खाते का विवरण प्रदान नहीं किया है।

नए सर्कुलर के अनुसार, 500 करोड़ रुपये के निवेश वाले एआईएफ को मौजूदा निवेशकों को 31 जनवरी तक यूनिट स्थानांतरित करने होंगे। ऐसी योजनाओं के लिए डीमैट खाते में यूनिट ट्रांसफर के लिए शुरू में आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। लेकिन नई यूनिट को अब डीमैट स्वरूप में ही जारी किया जा सकेगा।

इस बीच, 500 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली योजनाओं को मौजूदा यूनिट को डीमैट में रखने के लिए 10 मई तक का समय मिला। ऐसी स्कीम के लिए 30 अप्रैल के बाद जारी यूनिट को डीमैट फॉर्म में रखना होगा।

सेबी ने कहा है, ‘एआईएफ की योजनाओं द्वारा मौजूदा निवेशकों (जिन्होंने अपने डीमैट खाते के विवरण मुहैया नहीं कराए हैं) को पहले से जारी यूनिट को ‘एग्रीगेट एस्क्रो डीमैट अकाउंट’नाम से अलग डीमैट खाते में रखा जाना चाहिए। यह खाता एआईएफ द्वारा ऐसे निवेशकों की ओर से एआईएफ की डीमैट इकाइयां रखने के एकमात्र उद्देश्य के लिए खोला जाएगा।’

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement