facebookmetapixel
Advertisement
₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

हाई से 60% टूट चुका है Adani Group का दिग्गज स्टॉक, अब बन रहा तेजी का ट्रेंड; ब्रोकरेज ने 72% अपसाइड के लिए दी BUY की सलाह

Advertisement

Emkay Global ने कहा कि अगर बाजार में बुल रन (तेजी का माहौल) आता है, तो Adani Green के शेयर 2,530 रुपये प्रति शेयर के भाव तक पहुंच सकते हैं।

Last Updated- March 17, 2025 | 2:41 PM IST
stocks to buy today

Stocks To buy: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (17 मार्च) को बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 500 से ज्यादा अंक चढ़ गया। निफ्टी50 भी मजबूती के साथ खुला और इंट्राडे में 22,577 तक चला गया। वैश्विक बाजारों में तेजी और फाइनेंशियल तथा ऑटो स्टॉक्स से बाजार को समर्थन मिला है। वहीं, पिछले हफ्ते सिर्फ एक ट्रेडिंग सेशन को छोड़कर बाकी सभी सेशन में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

बाजार में इस उथल-पुथल के बीच एनालिस्ट्स मजबूत फंडामेंटल और उचित वैल्यूएशन वाले चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं। इस बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए खरीदने की सलाह दी है।

Adani Green: टारगेट प्राइस ₹1500| रेटिंग BUY| अपसाइड 72%|

एमके ग्लोबल ने अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) पर मजबूत ग्रोथ आउटलुक पर भरोसा जताते हुए ‘BUY‘ रेटिंग को बरक़रार रखा है। साथ ही शेयर पर 1500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से शेयर आगे चलकर 72% तक का अपसाइड दिखा सकता है। गुरुवार को अदाणी ग्रीन के शेयर 874 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि शुक्रवार को बाजार होली की छुट्टी पर बंद थे।

अदाणी ग्रीन के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले छह महीने में शेयर 53% करेक्ट हो चुका है। पिछले तीन महीने में शेयर में 20% और एक साल में 52% की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक महीने में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

हालांकि, पिछले दो हफ्ते में शेयर 12% से ज्यादा चढ़ गया है, जो स्टॉक में तेजी का ट्रेंड दर्शा रहा है। वहीं, पिछले एक हफ्ते में शेयर लगभग 10% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,173 रुपये जबकि 52 वीक लो 758 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 1,43,481 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY की सलाह?

एमके ग्लोबल Emkay Global) ने आकर्षक वैल्यूएशन और मजबूत ग्रोथ आउटलुक का हवाला देते हुए अदाणी ग्रीन को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY25 में खावड़ा (Khavda) में लंबे और तीव्र मानसून ने प्रोजेक्ट वर्क को प्रभावित किया। इससे परिचालन स्थिरीकरण के कारण कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर (CUF) में वृद्धि सीमित रही।

इसके अलावा, दूसरी छमाही (H2) में बिजली की मांग में धीमी वृद्धि ने व्यापक मर्चेंट दरों (merchant rates) पर भी प्रभाव डाला। हालांकि, Emkay Global को उम्मीद है कि मजबूत बिजनेस फंडामेंटल्स और ग्रोथ आउटलुक के चलते लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए स्टॉक आकर्षक बना रहेगा।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी स्टोरेज सॉल्यूशंस पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही Battery Energy Storage System (BESS) को अपनी रणनीति में शामिल कर रही है। हाल ही में AGEL ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से 1.25 GW PSP स्टोरेज क्षमता का टेंडर 40 वर्षों के लिए जीता है। इसके अलावा MSEDCL और NHPC के हाइब्रिड टेंडर मिलने से कंपनी की राउंड-द-क्लॉक (RTC) रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम को और मजबूती मिली है।

Emkay Global ने कहा कि अगर बाजार में बुल रन (तेजी का माहौल) आता है, तो Adani Green के शेयर 2,530 रुपये प्रति शेयर के भाव तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कंपनी को FY29-30 तक अपने वॉल्यूम लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल करना होगा।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement