facebookmetapixel
Advertisement
₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा निफ्टी 25,200 के पार

Advertisement

सेंसेक्स 539.83 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 159 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,219.90 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- July 23, 2025 | 11:28 PM IST
Stock Market Outlook

एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही और सेंसेक्स 540 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 25,200 अंक के पार पहुंच गया। जापान और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के बाद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बैंक और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आई।

सेंसेक्स 539.83 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,726.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 599.62 अंक तक चढ़ गया था। एनएसई का निफ्टी 159 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,219.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 37 लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स में सर्वाधिक 2.51 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कारोबार के दौरान अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बाद में इन बैंकों के शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। पांच दिन की गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई लिवाली से भी तेजी को समर्थन मिला। आरआईएल के शेयर में 0.83 प्रतिशत की तेजी आई। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटीसी शामिल हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘कंपनियों के वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम की मिली-जुली शुरुआत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई। अमेरिका-जापान व्यापार समझौते की घोषणा के साथ सकारात्मक वैश्विक संकेतों से धारणा को मजबूती मिली। इसके अलावा, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति से भी बाजार धारणा मजबूत हुई है।’

नायर ने कहा, ‘वैश्विक व्यापार वार्ताओं में निरंतर प्रगति से अल्पावधि में व्यापार तनाव कम होने और बाजार में स्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन मौजूदा बाजार की मजबूती निकट भविष्य में आय में सुधार की संभावना का संकेत देती है।’  मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.24 प्रतिशत और छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत चढ़ा। 

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement