facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

Sebi लिस्टेड कंपनियों के लिए 15 जुलाई से लागू करेगा सख्त खुलासा मानक

Advertisement

Sebi द्वारा कई खुलासों के लिए यह समय-सीमा 12 से 24 घंटे के बीच है

Last Updated- July 13, 2023 | 11:10 PM IST
SEBI

लिस्टेड कंपनियों के लिए अनुपालन बोझ कई गुना बढ़ सकता है, क्योंकि प्रमुख घटनाक्रम और सूचनाओं के खुलासे से जुड़ी नई खुलासा व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी।

नए खुलासा मानकों में कई तरह की गतिवि​धियां शामिल होंगी। इनमें घरेलू व्यवस्था, धोखाधड़ी, मीडिया कंपनियों के साथ समझौतों, प्रमोटर समूहों में समझौतों, रेटिंग संशोधन का खुलासा मुख्य रूप से शामिल है।

सेबी के बोर्ड ने मार्च में लि​स्टिंग ऑब्लाइगेशंस ऐंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) रेग्युलेशंस में बदलाव को मंजूरी दी थी। सेबी द्वारा जारी नए सर्कुलर में खुलासों तथा अन्य परिचालन मानकों के लिए समय-सीमा की जानकारी दी गई है।

उदाहरण के लिए, यदि कोई लिस्टेड कंपनी या उसकी सहायक इकाई कोई पारिवारिक समझौता या मीडिया कंपनियों के साथ भागीदारी करती है तो कंपनी को संबद्ध पक्षों (जिनके साथ समझौते किए जा रहे हैं) के नाम, समझौते करने का उद्देश्य और शेयरधारिता में बदलाव (यदि हो, तो) जैसे विवरण साझा करने होंगे। सेबी ने कहा है कि कंपनियों को 12 घंटे के अंदर ऐसे खुलासे करने होंगे।

सेबी द्वारा कई खुलासों के लिए यह समय-सीमा 12 से 24 घंटे के बीच है। सेबी ने कहा है कि नए ढांचे का मकसद ज्यादा पारद​​र्शिता लाना और समय पर खुलासे सुनि​श्चित करना है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement