facebookmetapixel
Advertisement
मुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोकबैंक जमकर दे रहे लोन: किस सेक्टर में सबसे तेज बढ़ रहा कर्ज?₹14999 लगाकर एक झटके में ₹6226 की कमाई! हाईटेक इंजीनियर्स की 42% प्रीमियम पर लिस्टिंगस्काईवेड एयर सर्विसेज ने किया निराश! 10% नीचे हुई लिस्टिंग; फिर 5% से ज्यादा उछला शेयरGMP ने दिया धोखा! सिंबायोटेक फार्मालैब की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 1% नीचे खुला शेयरGold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी; जानिए आज क्यों अलग-अलग चल रहे भाव

सेबी ने ‘अनअफेक्टेड प्राइस’ के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया

Advertisement

इस फ्रेमवर्क का मकसद अधिग्रहण करने वालों को कीमत सुरक्षा मुहैया कराना है। यह फ्रेमवर्क अफवाहों की जांच के नए मानकों का हिस्सा है और इस पर 1 जून से अमल होगा।

Last Updated- May 21, 2024 | 10:36 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिग्रहणों, पुनर्खरीद, तरजीही निर्गम और अन्य ऐसे लेनदेन के लिए मूल्य की गणना के संबंध में ‘अनअफेक्टेड प्राइस’ (Unaffected Price) के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया।

इस फ्रेमवर्क का मकसद अधिग्रहण करने वालों को कीमत सुरक्षा मुहैया कराना है। यह फ्रेमवर्क अफवाहों की जांच के नए मानकों का हिस्सा है और इस पर 1 जून से अमल होगा।

बाजार नियामक ने कहा है कि यदि सूचीबद्ध कंपनी किसी लेनदेन के संबंध में घटनाक्रम के 24 घंटे के अंदर अफवाह होने की पुष्टि करती है तभी ‘अनअफेक्टेड प्राइस’नियम लागू होगा। नए ढांचे का मकसद अधिग्रहण के दौरान मूल्य गणना के वक्त बाजार अफवाहों से कीमतों में उतार-चढ़ाव को रोकना है।

कानूनी विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव से कंपनियों को सौदे के मूल्य निर्धारण पर प्रभाव पड़ने की चिंता के बगैर बाजार अटकलें दूर करने में मदद मिलेगी।

कोटक का निफ्टी 100 लो वोलेटलिटी 30 इंडेक्स फंड

कोटक म्युचुअल फंड ने मंगलवार को पैसिव फंड पेश करने की घोषणा की, जो निफ्टी 100 लो वोलेटलिटी 30 इंडेक्स को ट्रैक करेगा। इंडेक्स में निफ्टी 100 यूनिवर्स के लो वोलेटलिटी शेयर शामिल होंगे।

फंड हाउस के मुताबिक, संगतता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इंडेक्स बाजार के उतार-चढ़ाव को सीमित कर सकता है। यह एनएफओ 31 मई तक आवेदन के लिए खुला रहेगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement