facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

फेड के कदम से सरकारी बॉन्ड में नरमी, रुपया चढ़ा

Advertisement

डीलरों का कहना है कि इसके अलावा, कुछ कारोबारियों ने शुक्रवार को होने वाली 33,000 करोड़ रुपये की नीलामी से पहले शॉर्ट पोजीशन लिए, जिससे भी प्रतिफल बढ़ गया।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:00 PM IST
Indian Rupee

गुरुवार को सरकारी बॉन्डों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि कारोबारियों ने बॉन्ड की बिकवाली की। डीलरों का मानना है कि म्युचुअल फंडों ने इस उम्मीद से फिर से सक्रियता बढ़ाई है कि 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल चढ़कर 7.18 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल 7.12 प्रतिशत पर बंद हुआ, जो बुधवार को 7.10 प्रतिशत था।

सरकार के स्वामित्व वाले एक बैंक में डीलर ने कहा, ‘पिछले 3-4 दिनों में, फ्लोटिंग रेटेड बॉन्ड्स (एफआरबी) में खरीदारी दबाव बढ़ा है, इसलिए मेरा मानना है कि म्युचुअल फंड एफआरबी खरीद रहे हैं और सरकारी प्रतिभूतियां बेच रहे हैं। ये मुनाफे पर बॉन्ड बेचने के लिए अच्छे स्तर नहीं हैं, म्युचुअल फंड आसानी से फिर से अपनी पोजीशन बना रहे हैं।’

डीलरों का कहना है कि इसके अलावा, कुछ कारोबारियों ने शुक्रवार को होने वाली 33,000 करोड़ रुपये की नीलामी से पहले शॉर्ट पोजीशन लिए, जिससे भी प्रतिफल बढ़ गया।

Also read: Tata Motors DVR का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा

एक प्रमुख डीलर​शिप के डीलर ने कहा, ‘यह दोनों रणनीतियों का समावेश है, पहले म्युचुअल फंडों ने बिकवाली शुरू की, फिर कुछ लोगों ने शॉर्ट दांव लगाए। म्युचुअल फंडों को प्रतिफल बढ़कर 7.18 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है।’ अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल इस उम्मीद से गिर गया कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा की गई 25 आधार अंक की दर वृद्धि आ​खिरी वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement