facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटी

आयातकों की डॉलर खरीद से रुपये में गिरावट जारी

Advertisement

FPI की निकासी, RBI की संभावित डॉलर खरीद का देसी मुद्रा पर पड़ा असर

Last Updated- January 17, 2023 | 10:25 PM IST
stocks to buy

रुपये में गिरावट इस हफ्ते जारी है और पिछले कुछ दिनों में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.5 फीसदी टूट चुका है क्योंकि पिछले हफ्ते देसी मुद्रा में तीव्र बढ़त के बाद आयातक लगातार डॉलर की खरीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.77 पर टिका, जो सोमवार को 81.62 पर बंद हुआ था।

देसी मुद्रा पिछले हफ्ते के आखिर में डॉलर के मुकाबले 81.34 पर बंद हुई थी। पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में 1.7 फीसदी की मजबूती आई थी।भारतीय रिजर्व बैंक की डॉलर खरीद और विदेशी निवेशकों की लगातार निवेश निकासी का भी रुपये की फिसलन पर असर पड़ा। यह जानकारी ट्रेडरों व विश्लेषकों ने दी।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव व ब्याज दर डेरिवेटिव) ए. बनर्जी ने कहा, आरबीआई शायद हस्तक्षेप कर रहा है क्योंकि जिस हिसाब से निर्यात घट रहा है, आरबीआई बाजार को सहारा देने पर शायद विचार कर रहा है। शुरू में माना गया था कि आरबीआई 80 प्रति डॉलर के आसपास आरबीआई उतरेगा, लेकिन लगता है कि आरबीआई 81 प्रति डॉलर के आसपास उतर चुका है। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि एफपीआई अभी भी बिकवाली कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, राष्ट्रीकृत बैंकों की तरफ से डॉलर की खरीदारी से कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि सटोरियों को इतने कम फॉरवर्ड प्री​मियम पर अमेरिकी डॉलर को शॉर्ट करने का भरोसा नहीं है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने 81.40-81.50 प्रति डॉलर के आसपास शायद खरीदारी की होगी। जनवरी में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2.1 अरब डॉलर की भारतीय इक्विटी की शुद्ध‍ बिकवाली की है। एनएसडीएल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: SEBI ने ASBA की तर्ज पर शेयर बाजार के लिए फंड को ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा का प्रस्ताव रखा

सरकार के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर 2022 में भारत का व्यापार घाटा एक महीने पहले के 23.4 अरब डॉलर से बढ़कर 23.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। ज्यादा घाटे की मुख्य वजह तेल निर्यात में क्रमिक नरमी है, वहीं आयात स्थिर रहा है। विश्लेषकों ने ये बातें कही। डीलरों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने भी इस हफ्ते रुपये की कमजोरी में योगदान किया है क्योंकि तेल आयातक अपेक्षाकृत आकर्षक स्तर पर डॉलर की खरीद की ओर बढ़े। पिछले हफ्ते स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.7 फीसदी मजबूत हुआ था।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement