facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

ऑर्डर के दम पर रॉकेट बना Rekha Jhunjhunwala portfolio का स्टॉक, 10% की जबरदस्त तेजी, विदेशी कंपनी से मिला है बड़ा ऑर्डर

Advertisement

बहरीन की BAPCO Refining से इंडस्ट्रियल वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और रखरखाव के लिए मिला 7 साल का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 8% उछला

Last Updated- January 29, 2025 | 4:30 PM IST
VA Tech Wabag

VA Tech Wabag के शेयरों में आज जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली। कंपनी के शेयर 8.21% उछलकर ₹1,312.10 के हाई पर पहुंच गए। इस तेजी की वजह बना एक नया और बड़ा ऑर्डर। कंपनी ने बहरीन की BAPCO Refining B.S.C (BAPCO) से ₹121 करोड़ (लगभग $14 मिलियन) का ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर वहां के इंडस्ट्रियल वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (IWTP) के 7 साल के संचालन और रखरखाव के लिए मिला है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह प्लांट करता क्या है? तो बता दें कि यह प्लांट 4,400 US गैलन प्रति मिनट अपशिष्ट जल को साफ करने की क्षमता रखता है और इसमें मेम्ब्रेन बायोरिएक्टर (MBR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह प्लांट पानी को इतने हाई लेवल पर साफ करता है कि वह पर्यावरण और औद्योगिक मानकों को पूरा कर सके।

VA Tech Wabag बहरीन में पहले से ही मदीनत सलमान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चला रही है, जो 2018 से कार्यरत है। कंपनी के मिडल ईस्ट रीजनल हेडक्वार्टर (RHQ) के जनरल मैनेजर श्रीनिवासन के ने इस डील को लेकर खुशी जताते हुए कहा, “हमें बहरीन में इंडस्ट्रियल वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट का यह बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की बहुत खुशी है। हम BAPCO के भरोसे और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। यह डील हमारे तकनीकी अनुभव और दुनिया भर में तेल-गैस सेक्टर को बेहतरीन जल समाधान देने की हमारी कोशिश को साबित करती है।”

अगर आप VA Tech Wabag को नहीं जानते, तो बता दें कि यह कंपनी जल शुद्धिकरण में एक बड़ा नाम है। यह ड्रिंकिंग वॉटर, अपशिष्ट जल, औद्योगिक जल, सीवेज ट्रीटमेंट और डिसैलिनेशन प्लांट्स के डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती है। 25 से ज्यादा देशों में काम करने वाली यह कंपनी भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका में मजबूत पकड़ बना चुकी है।

1924 में स्थापित इस कंपनी ने अब तक 6,500 से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और इसके पास 125 से ज्यादा पेटेंट हैं। इतना ही नहीं, यूरोप और भारत में कंपनी के R&D केंद्र भी हैं, जो नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी

गौर करने वाली बात है कि VA Tech Wabag में रेखा झुनझुनवाला की दिसंबर 2024 तिमाही तक 8% की हिस्सेदारी है। बात करें इस शेयर की कुल वैल्यू की तो वो 669.9 करोड़ रुपये है। रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में अभी कुल 20 स्टॉक हैं जिनकी कुल नेट वर्थ 18,471.7 करोड़ रुपये है।

शेयर बाजार में भी VA Tech Wabag का जलवा बरकरार है। BSE के मुताबिक, कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹8,123.62 करोड़ है और यह BSE SmallCap कैटेगरी में शामिल है। बुधवार को कारोबार खत्म होने तक इसका शेयर 10% की बढ़त के साथ ₹1,334.90 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इस दौरान BSE Sensex 0.83% बढ़कर 76,532.96 पर था।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement