facebookmetapixel
Editorial: राजकोषीय घाटा घटा, लेकिन ऋण में सुधार चुनौतीपूर्णस्वच्छ भारत की अगली चुनौती: सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जोरदुनिया की मझोली ताकतों की दुविधा: क्या वे टेबल पर हैं या शिकार बन रहे हैं?सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकात

SBI, ICICI समेत इन 6 BFSI Stocks में निवेश का मौका, 31 फीसदी तक मिल सकता है रिटर्न

अब जब अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ रही है, तो इस सेक्टर में निवेशकों के लिए शानदार अवसर भी उभर रहे हैं।

Last Updated- November 27, 2024 | 5:58 PM IST
Bank Fraud

भारत का BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) सेक्टर न केवल देश की आर्थिक धारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अपनी ताकत और स्थिरता का लोहा भी मानवा रहा है। अब जब अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ रही है, तो इस सेक्टर में निवेशकों के लिए शानदार अवसर भी उभर रहे हैं।

Mirae Asset Capital Markets (India) Pvt. Ltd. ने अपनी हालिया रिपोर्ट में BFSI सेक्टर के टॉप 6 स्टॉक्स की पहचान की है, जो निवेशकों के लिए न केवल शानदार ग्रोथ, बल्कि स्थिरता का भी वादा करते हैं। तो आइए, जानते हैं उन प्रमुख बैंकों और वित्तीय कंपनियों के बारे में, जिनके स्टॉक्स लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न देने का दम रखते हैं!

ICICI Bank (CMP: ₹1,301, TP: ₹1,505)

ICICI बैंक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, और इसका क्रेडिट ग्रोथ 18% है, जबकि GNPA (ग्रोस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) केवल 2.6% है, जो इसकी मजबूत रिस्क मैनेजमेंट क्षमता को दर्शाता है। बैंक ने एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है, जिससे ब्रोकरेज ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए BUY रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹1,505 कर दिया गया है, जिससे यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में करीब 16% का रिटर्न दे सकता है।

State Bank of India (CMP: ₹834, TP: ₹1,010)

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक, एसबीआई का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इसका GNPA रेशियो 2.5% और जमा में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। SBI ने Q2 में अच्छे परिणाम दिए हैं, और इसकी व्यापार और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। बैंक ने FY25E के लिए क्रेडिट ग्रोथ का अनुमान 14-16% रखा है। ब्रोकरेज ने इसे BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को ₹1,010 तक बढ़ाया है, जिससे यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में 21% का रिटर्न दे सकता है।

Bank of Baroda (CMP: ₹247, TP: ₹300)

Bank of Baroda (BoB) ने Q2 में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसके NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) और क्रेडिट लागत बैंक के अनुमान के अनुसार रही हैं। बैंक ने तिमाही आधार पर 7% लोन और 4% जमा की वृद्धि दर्ज की है। ब्रोकरेज ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए BUY रेटिंग दी है, और टारगेट प्राइस ₹300 तक बढ़ाया है, जिससे यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में 21% का रिटर्न दे सकता है।

Federal Bank (CMP: ₹212, TP: ₹212)

Federal Bank ने अपने NIM में सुधार किया है और बैंक की आय बढ़ाने के लिए फीस से होने वाली आय को बढ़ाया है। इसका क्रेडिट कॉस्ट 30 bps पर है, जो इस क्षेत्र में सबसे अच्छा है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर को ‘ADD’ रेटिंग दी है, और इसकी स्थिर वृद्धि की संभावना को सकारात्मक रूप से देखा है।

Aadhar Housing Finance (CMP: ₹422, TP: ₹555)

Aadhar Housing Finance ने AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) में 5% की तिमाही वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने FY25E के लिए लोन वितरण और AUM की वृद्धि का अनुमान 18-20% और 22-24% रखा है। साथ ही, कंपनी इस वित्तीय वर्ष में 70-75 नई शाखाएं खोलने की योजना बना रही है। ब्रोकरेज ने इसे BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹555 तक बढ़ाया है, जिससे यह स्टॉक लॉन्ग टर्म में 31% का रिटर्न दे सकता है।

Shriram Finance (CMP: ₹3,021, TP: ₹3,675)

Shriram Finance ने Q2 में AUM में 4% और मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी की है। कंपनी अपनी AUM को बढ़ाने के लिए नए उत्पादों की बिक्री और शाखाओं के नेटवर्क का अच्छे से इस्तेमाल कर रही है। ब्रोकरेज ने इसके स्टॉक को ADD रेटिंग दी है और लॉन्ग टर्म में ₹3,675 तक के टारगेट प्राइस को बढ़ाया है, जो लॉन्ग टर्म में 18% का रिटर्न दे सकता है।

(डिस्क्लेमर: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज की है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - November 27, 2024 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट