facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

NSE ने घटाया लेनदेन शुल्क, 1 अप्रैल से निवेशकों को मिलेगा इसका फायदा

Advertisement

लेनदेन शुल्क में कटौती से देश के सबसे बड़े एक्सचेंज NSE के सालाना राजस्व पर 130 करोड़ रुपये की चोट पड़ेगी।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:17 AM IST
NSE deepfake video

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने इक्विटी कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में लेनदेन शुल्क 1 अप्रैल से 1 फीसदी घटाने का फैसला लिया है। लेनदेन शुल्क में कटौती से देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के सालाना राजस्व पर 130 करोड़ रुपये की चोट पड़ेगी।

एक्सचेंज ने सोमवार को हुई बोर्ड बैठक के बाद यह जानकारी दी। इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में एक्सचेंज को लेनदेन शुल्क के जरिये 8,330 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जो सालाना आधार पर 16 फीसदी ज्यादा है।

इक्विटी कैश सेगमेंट में एनएसई 0.00325 फीसदी शुल्क लेता है, वहीं प्रतिस्पर्धी बीएसई पर यह 0.00375 फीसदी है। हालांकि वायदा के लिए एनएसई का लेनदेन शुल्क 0.0019 फीसदी और विकल्प के लिए 0.05 फीसदी है। वहीं बीएसई में वायदा पर कोई शुल्क नहीं लगता जबकि विकल्प पर 0.005 फीसदी का शुल्क है।

एनएसई के बोर्ड ने अपने डिजिटल टेक्नोलॉजी कारोबार एनएसईआईटी की बिक्री उसकी सहायकों के साथ अमेरिकी फर्म इन्वेस्टकॉर्प को करने की मंजूरी भी दी। यह सौदा इस महीने के आखिर तक 1,000 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है।

एनएसईआईटी ने कुल परिचालन आय में करीब 6 फीसदी का योगदान किया। गैर-प्रमुख कारोबार की बिक्री का फैसला महालिंगम कमेटी की सिफारिशों के बाद हुआ है, जिसे बाजार नियामक सेबी ने नियुक्त किया था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement